Surya Grahan 2021:आपकी राशि पर क्या होगा असर

साल 2021 का आखिरी Surya Grahan 4 दिसंबर को पड़ रहा है। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है, तो ग्रहण पड़ता है। 4 दिसंबर 2021 को होने वाला Surya Grahan खग्रास ग्रहण है। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में अदृश्य है। 4 दिसंबर सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर ग्रहण का स्पर्शकाल प्रारंभ हो जाएगा और इसका मोक्ष काल दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगा।


Surya Grahan के समय क्या करें?

कई विद्वानों का मानना है कि सूर्य ग्रहण के समय चारों ओर नेगेटिविटी फेल जाती है। इस समय घर में रखें दूध, पानी या खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी दूषित होने लगती है। ऐसे में दूध, पानी और खाने के अन्य सामानों में दूब (एक प्रकार की घास) या तुलसी पत्ता डाल देने से ग्रहण का असर उन पर नहीं होता है। इसके अलावा ग्रहण काल के दौरान भगवान शिव, भगवान विष्णु या गायत्री मंत्र का लगातार पाठ करते रहने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा आपकी राशि पर असर…


Mesh Rashi पर Surya Grahan का असर

मेष राशि के लिए सूर्य ग्रहण कुंडली के आठवें घर में होगा। इस दौरान आपको वाहन तेज चलाने या किसी इलेक्ट्रिक आइटम का बिना सावधानी उपयोग करने में दिक्कत हो सकती है। दिसंबर के पूरे महीने में आपको बेहद सावधानी से काम करना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी हो सकती है।

उपाय- भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें और रुद्राभिषेक करवाएं


Vrishabh Rashi पर Surya Grahan का असर

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्यग्रहण कुंडली के सातवें भाव में होगा। सातवां भाव जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनरशिप का है। ग्रहण के असर के चलते आपका अपने जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। वहीं बिजनेस में भी आपको पार्टनर से बात करने में सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान विवाद से खुद को दूर करना ही इसका समाधान है।

उपाय- ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का पाठ करें।


Mituhn Rashi पर Surya Grahan का असर

मिथुन राशि के लोगों के सूर्यग्रहण छठे स्थान में लगेगा। इस दौरान आप पर शत्रु पक्ष भारी पड़ सकता है। जॉब कर रहे लोगों को भी ऑफिस में किसी तरह का विरोध झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको काम की अधिकता भी बड़ सकती है। आपको इस दौरान किसी भी तरह का ऋण लेने से बचना चाहिए।

उपाय- ग्रहण के दौरान विष्णु पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

(आपकी व्यक्तिगत कुंडली के लिए ग्रहण किस तरह का प्रभाव देने वाला है, जानिए हमारे एस्ट्रोलॉजर से)


Kark Rashi पर Surya Grahan का असर

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण का असर उनकी पढ़ाई और प्रेम के घर पर होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को एकाग्र होने में दिक्कत आ सकती है। हो सकता है पढ़ाई में आपका मन बिल्कुल भी ना लगें। वहीं प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी अपने प्रिय से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय- ग्रहण के दौरान शिव पंचाक्षर स्तोत्र के 11 पाठ करें।


Singh Rashi पर Surya Grahan का असर

सिंह राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के असर के चलते जमीन, भूमि, वाहन आदि की कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी में चल रहे जमीन संबंधी केस में आपको नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के चिंता भी आपको परेशान करेगी। आप अति महत्वाकांक्षी होंगे। इसका असर आपके काम पर होगा।

उपाय- ग्रहण के दौरान गायत्री चालीसा का दो बार पाठ करें।


Kanya Rashi पर Surya Grahan का असर

कन्या राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के असर के चलते अपने पराक्रम में कमी लगेगी। अचानक से आपको लगेगा कि आपमें आत्मविश्वास की कमी है। ग्रहण के असर के चलते आपका अपने भाई-बहनों से भी मतभेद हो सकते हैं। किसी भी काम को करने में आपका धैर्य जवाब दे देगा। कमिशन के काम में आपको नुकसान हो सकता है।

उपाय- ग्रहण के दौरान ॐ विष्णवे नम: का लगातार जाप करें।

(अपने जीवन की तमाम परेशानियों का समाधान अपनी कुंडली से ही जानें, कॉल करें हमारे एस्ट्रोलॉजर को अभी)


Tula Rashi पर Surya Grahan का असर

तुला राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण दूसरे स्थान पर लगेगा। यह स्थान कुंडली में धन स्थान कहलाता है। इस सूर्यग्रहण के असर के चलते आपको धन संबंधी हानि हो सकती है। आय के नए साधन आपको नुकसान दे सकते हैं। इस दौरान बैंक में एफडी या आरडी से मिलने वाले ब्याज में भी कमी आ सकती है। परिवार के बड़ों से भी कोई विवाद होने की आशंका रहेगी। 

उपाय- ग्रहणकाल में आपको माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।


Vrishchik Rashi पर Surya Grahan का असर

वृश्चिक राशि में ही यह सूर्यग्रहण लग रहा है। इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य और चंद्रमा के साथ केतु जैसा ग्रह भी है, इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी देखेंगे। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। इस दौरान चोट लगने की भी आशंका बनी रहेगी।

उपाय- ग्रहणकाल के दौरान आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।


Dhanu Rashi पर Surya Grahan का असर

धनु राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के असर के चलते ज्यादा खर्च की परेशानी से जूझना होगा। आय से अधिक खर्च होगा। आपकी नींद में कमी हो सकती है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को अभी संयम रखना चाहिए। वहीं विदेशी वस्तुओं या स्थान से जुड़े व्यापारियों को भी नुकसान की आशंका बनी रहेगी। 

उपाय- ग्रहणकाल के दौरान आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

(साल 2022 आपके लिए क्या लेकर आया है, पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2022)


Makar Rashi पर Surya Grahan का असर

मकर राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के चलते लगेगा कि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है। अचानक से आपके सोशल नेटवर्क में भी कमी आ सकती है। नए दोस्त धोखा दे सकते हैं। वहीं आय के नए साधन बढ़ाने के सभी प्रयास आपके लिए कमजोर साबित होंगे। आय में भी कमी होगी।

उपाय- ग्रहण के दौरान आपको हनुमान चालीसा का पाठ करते रहना चाहिए।


Kumbh Rashi पर Surya Grahan का असर

कुंभ राशि के लोगों को चार दिसंबर को होने वाले सूर्यग्रहण के असर के चलते पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके सम्मान में कमी हो सकती है। यदि इस दौरान नया कुछ करने की प्लानिंग कर रहे हों, तो आपको बेहद सावधानी रखनी चाहिए। अभी नया कोई प्रोजेक्ट या जॉब शुरू करने की जगह थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

उपाय- ग्रहण के दौरान श्री राम से जुड़े किसी भी मंत्र का जाप श्रेष्ठ रहेगा।


Meen Rashi पर Surya Grahan का असर

मीन राशि के लोगों के लिए सूर्यग्रहण उनके भाग्य स्थान में लगेगा, इस दौरान आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने के कारण आप निराशा में जा सकते हैं। इस दौरान आपको लंबी दूरी की किसी भी यात्रा को करने से बचना चाहिए। 

उपाय- ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का लगातार पाठ करें।

(नौकरी, व्यापार और धन की हानि से बचने के लिए रुद्राभिषेक जरूर करवाएं। वेदोक्त पद्धति से रुद्राभिषेक करने के लिए क्लिक करें यहां।)



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation