मेष कॅरियर विकल्प : मेष राशि वालों के लिए सबसे अच्छी नौकरियां

मेष राशि वालों के अंदर नेतृत्व क्षमता होने की वजह से कई तरह की नौकरी वे सफलतापूर्वक कर पाते हैं। नौकरियों में उन्हें कामयाबी भी हाथ लगती है, क्योंकि वे अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छी तरह से निभाते हैं।

इनका स्वभाव ही लीडर वाला होता है। ये बोल्ड और काफी महत्वकांक्षी होते हैं। इनके रास्ते में जो भी चुनौतियां आती हैं, वे इन्हें तुरंत स्वीकार कर लेते हैं। मेष राशि वाले हमेशा अत्यधिक उत्साह में रहने के लिए जाने जाते हैं। ये अपने आनंद उठाने वाले स्वभाव और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए भी जाने जाते हैं। किसी भी चीज को संगठित करने की इनमें कमाल की क्षमता होती है। ज्यादा वर्कलोड को भी ये आसानी से मैनेज कर लेते हैं। किसी भी चीज को करवाने के लिए ये अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। समूह में भी ये बहुत ही अच्छी तरह से काम कर लेते हैं। इसी का परिणाम है कि इनके सहयोगी और मैनेजमेंट भी इन्हें खूब सम्मान देते हैं।

मेष राशि वालों में प्रतियोगिता वाली भावना होती है। ये बहुत जल्द गुस्से में भी आ जाते हैं। फिर भी इनमें जो जुनून होता है और जो परफेक्शन की भूख होती है, उसकी वजह से ये बाकी लोगों से अलग खड़े होते हैं। साथ ही ये अपने लक्ष्य को भी हासिल कर लेते हैं। हालांकि, किसी भी तरह की प्रतियोगिता से पार पाने के लिए मेष राशि वालों का सही लोगों से घिरा होना जरूरी होता है। उन्हें यह विश्वास रखना चाहिए कि वे अपने वातावरण में पूरी तरह से टिके हैं और लोग उन्हें सुन रहे हैं।


नौकरी और प्रोफेशन में कैसे होते हैं मेष राशि वाले?


नौकरी और बिजनेस में मेष राशि वाले पुरुष और महिलाएं


मेष राशि वालों के लिए टॉप 10 उपयुक्त कॅरियर

सेल्स मैनेजर(Sales Manager)

सेल्स में कॅरियर बनाने से मेष राशि वालों को अपने खुद के स्टाइल में काम करने की छूट मिल जाती है। यहां उन्हें न केवल अपनी लीडरशिप स्किल्स को दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि वे अपने जुनून को भी दिखा पाते हैं। साथ ही अपनी डील के बहुत ही नजदीक पहुंच जाते हैं। जितना ज्यादा वे दौड़-भाग करते हैं, उतना ज्यादा वे मोटिवेट होते जाते हैं। उन्हें जब सफलता मिलनी शुरू होती है, तो इससे वे अपने कॅरियर में टॉप पर पहुंच जाते हैं। इसलिए मेष राशि वालों के लिए सेल्स मैनेजर की नौकरी सूटेबल जॉब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

पर्यटन गाइड(Tourist Guide)

मेष राशि वालों को पसंद नहीं कि वे एक डेस्क पर दिन भर काम करें। वे अपने पंख जितना ज्यादा हो सके, फैलाना चाहते हैं और रोजाना की जिंदगी पर कंट्रोल चाहते हैं। बहुत से मेष राशि वालों को लगता है कि पर्यटन गाइड के तौर पर काम करना अच्छा होगा। क्यों नहीं? इस जॉब की वजह से मेष राशि वालों को लोगों के समूह में रहने का मौका मिलता है। वे यात्रा को अपने हिसाब से कंट्रोल कर आते हैं। दूसरों को ज्यादा सीखने के लिए प्रेरित भी करते हैं। लोगों के बड़े समूह से बात करने में मेष राशि वालों को मजा आता है। उन्हें अपना नॉलेज और जुनून दूसरों के साथ शेयर करना अच्छा लगता है।

उद्यमी (Entrepreneur)

हम पहले ही बता चुके हैं कि मेष राशि वाले कमाल के होते हैं। वह इसलिए कि कोई भी नई चीज करने से या फिर रिस्क लेने से उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगता। वे सीधे कूद जाने में यकीन रखते हैं। यह उनके लिए फलदाई होता है, क्योंकि इससे वे तुरंत जान जाते हैं कि कौन-सी चीजें काम कर रही हैं और कौन-सी नहीं।

अपना खुद का बिजनेस स्थापित करने में मेष राशि वाले निपुण होते हैं। वे बड़ी पिक्चर को आसानी से देख लेते हैं और लोगों को छोटे-छोटे काम देते जाते हैं। उन्हें यह मालूम है कि लोगों को क्रिएटिव तरीके से सोचने के लिए किस तरह से प्रेरित करना है। वे लीड करने के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही लोगों को फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। इसलिए मेष प्रोफेशन के हिसाब से अपना बिजनेस भी शुरू करना एक अच्छा विकल्प होता है।

डॉक्टर/सर्जन (Doctor/Surgeon)

ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मेडिसिन के क्षेत्र में जैसे कि सर्जन बनने से मेष राशि वालों को रोक सके। वह इसलिए कि जन्म से ही ये लीडर्स की तरह होते हैं। ये हमेशा सबसे कठिन काम को अपने हाथ में लेने के लिए जाने जाते हैं। ये असंभव को भी संभव बनाने की चाहत रखते हैं। बहुत दबाव वाली नौकरी भी करने को लेकर ये आत्मविश्वास से भरे होते हैं।

मेडिसिन का क्षेत्र कंपटीशन से भरा है। सर्जरी में तो और भी ज्यादा कंपटीशन है। फिर भी मेष राशि वालों का प्रतियोगी स्वभाव उन्हें इस तरह से आशावादी बनाता है कि उनकी सफलता की उम्मीदें बहुत होती हैं।

खिलाड़ी (Sports Star)

खेल की बात आने पर मेष राशि वालों से ज्यादा कोई भी प्रतिस्पर्धी नहीं हो सकता। यदि वे खेल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह उनके फेवर में काम करता है। व्यक्तिगत रूप से या टीम वाले खेल इनके लिए अच्छे विकल्प होते हैं, क्योंकि ये अकेले भी अच्छा काम करते हैं और ये अच्छे टीममेट्स भी साबित होते हैं।

निश्चित रूप से पोजीशन के लिए नेचुरल टैलेंट की जरूरत होती है। हालांकि, किसी चीज को करने का जुनून, ऊर्जा और कमिटमेंट भी समान रूप से जरूरी होते हैं। इनके प्रोफेशन में ये सारी चीजें शामिल होती हैं।

मार्केटिंग मैनेजर(Marketing Manager)

मेष राशि वालों में क्रिएटिविटी और लोगों को चीजें बेचने की क्षमता खूब होती है। इसी वजह से वे सफल मार्केटिंग पर्सनल बन जाते हैं। सेल्स और एंटरप्रेन्योरशिप का इनमें बढ़िया कंबीनेशन होता है, जिस वजह से ये चार्ज अपने हाथों में ले लेते हैं। लोगों के साथ टीम के रूप में काम करते वक्त ये अपनी लीडरशिप क्षमता का इस्तेमाल करते हैं।

मार्केटिंग में काम करने का एक फायदा यह है कि इसमें सफलता की ओर ले जाने के लिए बहुत से रास्ते होते हैं। ग्राफिक डिजाइन से लेकर पब्लिक रिलेशंस कंसलटिंग और सोशल मीडिया जैसे बहुत से उदाहरण मौजूद हैं, जहां कर्मचारी अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं और उसको लेकर अपने पास मौजूद जानकारी की वजह से वे भीड़ में हटकर खड़े होते हैं।

इमरजेंसी फर्स्ट एड रिस्पांडर(Emergency first aid responder)

जब मेडिकल केयर की बात आती है तो मेष राशि वाले सबसे आगे-आगे रहते हैं। इसी का परिणाम है कि वे पारामेडिक्स, नर्स, वेटरिनेरियंस और हॉस्पिटल कर्मचारी जैसे नौकरियों के लिए उपयुक्त होते हैं। इमरजेंसी में तेजी से रिस्पॉन्ड करने के लिए भी ये जाने जाते हैं। साथ ही ये केयर करने वाले होते हैं। इनमें दूसरों के लिए सहानुभूति की भी भावना होती है। इस वजह से ये शांत रहते हैं। परिस्थिति कितनी भी खराब क्यों न हो जाए, ये नियंत्रण में ही रहते हैं।

मेष राशि वालों की ऊर्जा का स्तर भी बहुत ही ऊंचा रहता है। ऐसे में हॉस्पिटल में जो लंबी शिफ्ट वाले काम होते हैं, उस तरह के अधिक दबाव वाले माहौल में भी ये आसानी से काम कर लेते हैं।

अग्नि शामक योद्धा (Fire Fighter)

इनकी राशि का चिह्न भी अग्नि ही है। ऐसे में इसमें अचरज करने वाली कोई बात नहीं है कि मेष राशि वालों को डर नहीं लगता और आग से खेलने से भी ये नहीं कतराते। अपनी इसी निडरता की वजह से ये किसी भी तरह का चैलेंज लेने के लिए तैयार रहते हैं। ये कोई भी कठिन फैसला बहुत ही तेजी से और सही तरीके से ले लेते हैं। भावनाओं से मेष राशि वाले कभी भी नहीं चलते। यही कारण है कि फायर डिपार्टमेंट जैसी जगहों के लिए ये पूरी तरह से उपयुक्त होते हैं।

पुलिस ऑफिसर(Police officer)

मेष राशि वाले बहुत ही अच्छे पुलिस ऑफिसर बनते हैं, क्योंकि उनके अंदर आत्मसम्मान की भावना मौजूद होती है। जन्म से ही उनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ऐसे में वे दूसरों को भी प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं। लंबे समय तक काम करने में भी ये सक्षम होते हैं। चार्ज लेने में ये आगे रहते हैं। अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी दिखाने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं और कानून का पालन भी ये अच्छी तरह से करवाते हैं।

फैशन स्टाइलिस्ट(Fashion Stylist)

मेष राशि वाली महिलाओं के लिए यह प्रोफेशन या बिजनेस बेस्ट होता है, क्योंकि वे बड़ी ही क्रिएटिव होती हैं। इस प्रोफेशन में वे आसानी से चार्ज ले सकती हैं और दूसरों के साथ काम करते हुए भी आसानी से अपना खुद का बिजनेस चला सकती हैं।

एक फैशन स्टाइलिस्ट के तौर पर मेष राशि वाली महिलाएं अपनी पर्सनेलिटी को भी निखारती हैं और कभी ना नहीं कहने वाले एटीट्यूड को और भी आगे लेकर जाती हैं। अपनी ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स को भी इस दौरान इन्हें दिखाने का अवसर मिलता है। हालांकि, इस दौरान उनकी क्रिएटिविटी और उनकी क्षमता में किसी तरह की कोई कमी नहीं आती।


अंतिम नोट



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation