मकर राशि के लिए यह हैं 10 सर्वश्रेष्ठ कॅरियर विकल्प (capricorn career)

सदियों से, भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कुंडली का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखकर ज्योतिष शास्त्र की मदद से यह पता लगाया जाता है कि यह ग्रह-नक्षत्र व्यक्ति के चरित्र और मनोदशा को कैसे प्रभावित करेंगे।

राशि चक्र ज्योतिष राशियों के बारे में बताता है, और इसमें 12 अलग-अलग राशियां होती हैं। आपके जन्म समय और महीने की जानकारी से आपकी राशि तय होती है। ऐसा कहा जाता है कि, अलग-अलग राशियों के अंतर्गत पैदा हुए व्यक्तियों में अलग-अलग गुण, व्यक्तित्व लक्षण पाए जाते हैं।

कॅरियर राशिफल का उपयोग करना आपको अपने राशि चिह्न के सकारात्मक गुणों की जानकारी देने में मदद करता है। इससे आप अपने लिए सही कॅरियर दिशा चुन सकते हैं, फिर चाहे आप ज्योतिष में विश्वास रखते हों या नहीं।


नौकरी और व्यवसाय में कैसे होते हैं मकर राशि के लोग?

मकर राशि (makar rashi) पृथ्वी तत्व से संबंधित राशि है। इस राशि का प्रतीक चिह्न मछली और बकरी का हाइब्रिड रूप है, जिसे समुद्री बकरी भी कहा जाता है और यह राशि चक्र की दसवीं राशि मकर का प्रतीक है।

मकर राशि के लोग विजेता या कामयाब माने जाते हैं, और इन्हें सभी राशियों में सबसे ज्यादा कॅरियर-ओरिएंटेड माना जाता है। मकर राशि वालों को नीचे दी गई व्यक्तित्व विशेषताओं के लिए पहचाना जाता है:

  • मकर राशि वाले व्यवस्थित, नियम का पालन करने वाले, दिए गए कार्य को पूरा करने में आनंद लेने वाले, सुसंगत, भरोसेमंद, एकाग्र और सतर्क होते हैं।
  • आप महत्वाकांक्षी, परफेक्शनिस्ट, अपने और दूसरों के लिए बड़ी उम्मीद करने वाले, भौतिक संपदा खरीदने में आनंद लेने वाले हो सकते हैं।
  • अन्य लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की चाह रखने वाले भी होते हैं।
  • धैर्यवान, यानी इस राशि के लोग कार्य करने से पहले सभी तथ्यों पर विचार करते हैं। इसके बाद सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करते हैं(हालांकि हमेशा तेजी के साथ नहीं)।
  • कार्य के प्रति नैतिकता, निष्ठा और समर्पण, परिवार और दोस्तों की देखभाल करने वाले।
  • एक साथ कई कार्यों को करने में माहिर।
  • कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्य करने में आनंद महसूस करने वाले।
  • भावनाओं से ऊपर तर्क को रखने वाले। जबरदस्त तार्किक क्षमता वाले।
  • विश्वसनीय साथियों या सहयोगियों द्वारा दी गई राय पर अमल करने वाले।

मकर राशि के स्त्री-पुरुषों के लिए सर्वश्रेष्ठ जॉब और व्यवसाय

मकर राशि के स्त्री-पुरुष किसी भी काम में नियमितता और निरंतरता पसंद करते हैं, इसलिए ऐसे कॅरियर इनको पसंद आते हैं जो तर्कसंगत हों और साथ ही जिनकी पैठ बाजार में बन चुकी हो। मकर राशि के लोगों की महत्वकांक्षाएं उन्हें क्रम से कॅरियर के उद्देश्यों को पूरा करने की क्षमता देती हैं, किसी भी दूसरे कार्य को करने से पहले आप उस कार्य को पूरा करना पसंद करेंगे जो आपके पास पहले आया है।

इसके परिणामस्वरूप, मकर राशि लोग ऐसे कॅरियर की तलाश या चुनाव करते हैं, जिसे वह नौकरी के आखिरी पड़ाव यानी रिटायरमेंट तक कर सकें। ज्यादातर इस राशि के जातक उन पदों पर कार्य करने के लिए मेहनत करते हैं जिनमें उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो। एक बार जब इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है तो फिर मनचाही चीजों पर यह निवेश करते हैं।

मकर राशि के कई लोगों में नेतृत्व की अच्छी क्षमता देखी जाती है, जो उन्हें प्रबंधक के पद के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है। मकर राशि वाले खुद से भी और सहयोगियों से भी बड़ी उम्मीदें रखते हैं, इसलिए एक बार जब वह ऊंचे पदों पर पहुंच जाते हैं तो यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि उनकी टीम और वो कड़ी मेहनत करें और अच्छा प्रदर्शन करें। आप उच्च गुणवत्ता का कार्य करने के लिए जाने जाते हैं, इसके साथ ही लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की भी आप में क्षमता होती है।

मकर राशि के लोग गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हैं। इसलिए अन्य लोगों की तुलना में थोड़ा अधिक समय काम को पूरा करने में इनको लग सकता है। हालांकि उसमें कमियां ना के बराबर होती हैं। मकर राशि के लोग अपने काम में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। जब इनकी टीम में कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है तो इस राशि के लोगों को परेशानी होती है। मकर राशि के लोग यह भी चाहते हैं कि उनके सहकर्मी उनका आदर करें और साथ में उनके दिमाग में यह बात भी चल रही होती है कि सहकर्मी उनके बारे में क्या सोच रहे होंगे? इसकी वजह से मकर राशि वाले कई बार दुविधा की स्थिति में होते हैं।

मकर राशि के लोग अस्पताल, कार्यालय और गोदामों जैसे नियमित रोजगार के कामों के लिए सबसे ज्यादा फिट होते हैं। खराब वातावरण में काम करने पर, इस राशि के लोग तेजी से काम में रुचि खो देते हैं। हालांकि, उन्हें पूर्व-निर्धारित योजनाओं या प्रक्रियाओं से विचलित करना मुश्किल होता है।

कभी-कभी, मकर राशि के लोग आत्म-केंद्रित, मूडी, या अपने शर्मीलेपन और परिवर्तनशील व्यक्तित्व के कारण समझ में नहीं आते। चूंकि इस राशि के लोगों में पारस्परिक संबंध बनाने की अच्छी क्षमता नहीं होती, इसलिए सहकर्मियों से जुड़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चलती हैं, तो आप अपने प्रति बहुत सख्त हो सकते हैं। आप में दृढ़ संकल्प की भावना होती है इसलिए आप केवल अच्छा नहीं दिखना चाहते, आप चाहते हैं कि किसी से भी कभी मात न खाएं।

नौकरी या पेशे में राशि के साथ-साथ आपका लग्न और चंद्र राशि भी व्यक्तित्व को प्रभावित करती है। अपनी निःशुल्क जन्मपत्री से अपने व्यक्तित्व के बारे में जानें!


मकर राशि के लिए शीर्ष 10 कॅरियर क्षेत्र

हाई स्कूल या कॉलेज के प्राध्यापक

मकर राशि के लोगों का धैर्य उन्हें शिक्षा के कार्यों में अच्छी भूमिका निभाने और सफल होने में मदद करता है। अपने संगठनात्मक कौशल से अध्यापन का समय, कक्षा की प्रगति पर नजर रखने, बड़ी कक्षाओं और ज्यादा विद्यार्थियों को कुशलता पूर्वक गाइड करने में इनकी महारत होती है।

वह विद्यार्थियों को सिखाने में सक्षम होते हैं, क्योंकि दूसरों को सशक्त बनाने की इच्छा इनमें कूट-कूटकर भरी होती है। हालांकि छोटे बच्चों को पढ़ाने में मकर राशि के लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि छोटी बच्चों के साथ बनाए रखने वाली व्यवस्था उनके आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

मकर राशि के लोगों को सीखने-सिखाने में मजा आता है, इसलिए एक ऐसा कॅरियर क्षेत्र जिसमें उन्हें दूसरों को प्रोत्साहित करना होता है, उनके लिए सबसे उपयुक्त रहता है।

कंप्यूटर प्रोग्रामर

इस कार्य में अपना कार्यभार संभालने और उन्नति पाने में मकर राशि के लोग सक्षम होंगे। हालांकि इस कॅरियर को शुरू करने से पहले मकर राशि के जातकों को विशेष लक्ष्य बनाना चाहिए। जिससे उन्हें पता चल सके कि किस प्रोग्रामिंग कार्य या कंप्यूटर भाषा सीखने की उनको आवश्यकता है, जिससे वह सही दिशा में कदम बढ़ाएं और सफलता पाएं।

इस कार्य में संगठनात्मक क्षमता और छोटी से छोटी जानकारी को इकट्ठा करके समाधान ढूंढने की क्षमता आवश्यक होती है। मकर राशि के लोगों में धैर्य की कोई कमी नहीं होती, इसलिए यह कार्यक्षेत्र उनके लिए फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोडिंग को समझना और उसे कार्यरूप में परिणित करना हमेशा आसान नहीं होता। कंप्यूटर प्रोग्रामर को इस कार्य को करने के लिए अपने अंदर धैर्य के साथ लचीलापन लाना होता है, जो मकर राशि के लोगों में होता है।

अकाउंटेंट

अकाउंटेंट का काम मकर राशि के लोगों के लिए एक अच्छा कॅरियर विकल्प है, क्योंकि ऐसा कार्य मकर राशि वालों को पसंद आता है जिसमें सूचनाओं को सहेजना हो।

अकाउंटेंट को डेटा सुरक्षित करने, कागजी कार्यों को पूरा करने, उन्हें सुरक्षित रखने की जरूरत होती है। यानी एक व्यवस्थित व्यक्ति ही ऐसा कर पाता है, और मकर राशि वालों को व्यवस्थित व्यक्तित्व का माना जाता है। इसके साथ ही उनके अंदर समय प्रबंधन की भी अच्छी क्षमता होती है, जिससे वह समय पर हर कार्य पूरा कर पाते हैं।

मौजूदा मार्केट ट्रेंड्स, कानूनी समस्याओं और टैक्स से संबंधित चीजों का भी अकाउंटेंट द्वारा ख्याल रखा जाना चाहिए। ऐसा न करना कंपनी के हितों को प्रभावित कर सकता है। मकर राशि के लोगों की अधिक से अधिक सीखने की और आगे बढ़ने की, इस पेशे में काम आ सकती है। अकाउंटेंट को व्यवसाय का विकास करने के लिए शैक्षिक अवसरों की भी प्राप्ति होती है जिसके लिए मकर राशि के लोग हमेशा तैयार रहते हैं।

इलेक्ट्रीशियन

मकर राशि वाले लोगों में व्यवस्था और नयी संरचना बनाने की तीव्र इच्छा देखी जाती है, लेकिन कई बार आप अपनी औपचारिक शिक्षा छोड़ सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो फिर किसी ऐसे कॅरियर क्षेत्र का चुनाव करते हैं जिसमें सफलता की गारंटी निश्चित हो।

ऐसे में मकर राशि के कुछ लोग एक प्रशिक्षु के रूप में अनुभव प्राप्त करते हैं और आवश्यक कौशल सीखते हैं। ऐसा करने से संबंधित उद्योग में उन्हें ज्ञान प्राप्त होता है, यह ज्ञान उनके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करने में मदद करता है। ऐसे में इलेक्ट्रीशियन के काम में मकर राशि के लोग अच्छी सफलता पाते हैं, इस क्षेत्र में ग्राहकों का विश्वास जीतना बहुत जरूरी होता है।

प्लंबर का कार्य भी मकर राशि के जातकों के लिए एक अन्य कॅरियर विकल्प है। यह कार्य भी उनके लिए अनुकूल
होता है यदि वह अच्छी शिक्षा नहीं ले पाए हैं तो।

नर्स

मकर राशि के लोग प्रतिदिन किए जाने वाले कामों में सफलता पाते हैं। मकर राशि वाले लोग सख्त नर्सिंग शेड्यूल का पालन करने में खुश होते हैं। इस कॅरियर क्षेत्र में उन्हें लगातार रोगी की देखभाल समय-सीमा के अनुसार करनी होती है। आप लक्ष्य के प्रति उन्मुख होते हैं, इसलिए अपने कार्य को बिना विराम लिए पूरा करने में आप सक्षम होते हैं।

आप समय के पाबंद होते हैं इसलिए अपनी शिफ्ट खत्म होने पर दूसरे को कार्यभार सौंपने में आपको कोई परेशानी नहीं होती है। आप पूरी तरह से शिफ्ट का कार्य पूरा करते हैं। मकर राशि के लोगों के मूल्य बहुत ऊंचे होते हैं और रोगियों की देखभाल करते समय वह किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाते, हर कार्य को मकर राशि वाले धैर्यपूर्वक करते हैं, जिससे रोगियों को भी संतुष्टि प्राप्त होती है।

कानूनी सचिव

एक कानूनी सचिव की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है, तथ्यों पर पैनी नजर बनाने की इच्छा, क्योंकि कानूनी मामलों में छोटी सी चूक से भी घातक नतीजे प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि के लोगों के धैर्यपूर्ण व्यवहार के कारण, कागजी कार्य और इलेक्ट्रॉनिक जानकारी को तार्किक तरीके से पेश करना और उसे संभालकर रखना आसान हो सकता है। कानूनी पेशे में कार्य करने वाले लोग शेड्यूल निर्धारित करने और जरूरी दस्तावेजों को संभालने के लिए, सचिवों पर निर्भर रहते हैं।

मकर राशि के लोग जिसके लिए भी काम करते हैं, उनके सामने बहुमूल्य दिखने के लिए लंबे समय तक काम कर सकते हैं। हालांकि, इस व्यस्त कॅरियर में मकर राशि के लोग उत्पादकता बढ़ाने के लिए कुशल तरीकों को चुनने में सफल हो सकते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि, मकर राशि के लोग ईमानदारी से व्यवहार करने वाले होते हैं। इसलिए, वह कानूनी कार्य करने वाली कंपनी के लिए एक अच्छा चुनाव होंगे।

वैज्ञानिक

उलझनों को सुलझाने की अपनी क्षमता के लिए मकर राशि के लोग जाने जाते हैं, इसके साथ ही उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता भी उन्हें खास बनाती है। उनकी यह खूबियां बताती हैं कि विज्ञान से जुड़े कार्य भी उनके लिए अच्छे कॅरियर का निर्माण कर सकते हैं।

मकर राशि के लोगों के लिए प्रयोगशाला एक अच्छी जगह होती है, क्योंकि यह साफ-सुथरी होती हैं। इसके साथ ही काम के सही तरीके और प्रक्रियाओं के साथ ही प्रयोगशालाएं व्यवस्थित होती हैं।

मकर राशि के लोग अपने टेस्ट या परीक्षणों को परिणाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। विज्ञान से जुड़े कार्यों या नौकरियों में कार्य को सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता होती है, जिसके लिए मकर राशि के लोग हमेशा तैयार होते हैं।

ज्वेलर

एक अच्छा जौहरी बनने के लिए, आपके पास हर सूचना की गहरी समझ होना आवश्यक है। ऐसे लोगों को जो इस उद्योग से जुड़े हैं उन्हें छोटी-छोटी सूचनाओं पर भी लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करने सक्षम होना चाहिए।

मकर राशि के लोग इस कार्य के लिए उपयुक्त होते हैं। मकर राशि के लोगों में उच्च गुणवत्ता का सामान बनाने की क्षमता इनको एक अच्छा ज्वेलर बनाती है। इस उद्योग में ऊंचे मूल्य के सामान को बेचना होता है, इसमें भी मकर राशि के लोग माहिर होते हैं।

पेशेवर आयोजक

मकर राशि के जातकों का आदर्श वाक्य है, “सभी के लिए एक स्थान, और सब कुछ अपनी जगह पर”।
मकर राशि के लोगों की विशेषताओं पर नजर डालें तो, इनका मेनेज्मेन्ट कौशल इस सूची में सबसे ऊपर होता है। चीजों को व्यवस्थित रखने की हर जरूरी क्षमता मकर राशि के लोगों में होती है, फिर चाहे कोई बड़ा आयोजन हो या घर की व्यवस्था।

सही दिनचर्या और व्यवस्था की इनकी इच्छा के कारण मकर राशि के लोग, चीजों का संग्रह करने, गतिविधियों को सही समय पर पूरा करने और स्थान का सही उपयोग करने में अच्छे होते हैं। इसलिए एक पेशेवर आयोजक के रूप में आप अच्छी ख्याति अर्जित करते हैं।

रियल्टर

मकर राशि के लोगों के लिए यह कॅरियर क्षेत्र अच्छा रहेगा, इसमें वह अपनी पूरी एकाग्रता और ऊर्जा मकान का सही तरीके से प्रस्तुतीकरण करने और बेचने पर लगाएंगे। इस काम में वो थोड़े समय में बड़ा प्रॉफिट कमा पाएंगे।

मल्टीटास्किंग की इनकी क्षमता तब काम आएगी जब एक समय में कई संपत्तियां बेचनी हों। मकर राशि के जातकों की आलोचनात्मक सोच उन्हें सही समय पर समस्याओं के समाधान के लिए कई दृष्टिकोण प्रदान करती है। जिससे वह सही निर्णय लेने में भी कामयाब होते हैं।


अंतिम विचार

आपकी राशि चाहे कोई भी हो, आप किसी भी कॅरियर क्षेत्र में जाना चाहें उसमें सफल होने की संभावना होती है।

अपने कॅरियर का चुनाव करने के लिए अपने राशि चिह्न का इस्तेमाल करना वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं है। लेकिन इससे आपको अपने कॅरियर क्षेत्र पर विचार करने के लिए एक दिलचस्प दृष्टिकोण अवश्य प्राप्त हो सकता है।

इससे आप अपने व्यक्तिगत गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और इन गुणों से आप पता कर सकते हैं कि कौन से कॅरियर क्षेत्र आपके लिए भविष्य में सफलतादायक हो सकते हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation