कुंभ राशि के सबसे अच्छे दोस्त और दुश्मन

यदि आप कुंभ राशि वाले हैं तो आपका सबसे अच्छा दोस्त कौन हो सकता है? और आपका संभावित शत्रु कौन हो सकता है? सभी राशियों के साथ आप आसानी से घुल मिल सकते हैं, क्योंकि स्वाभाविक रूप से आपका स्वभाव एक स्नेही आत्मा वाला है। वैसे कुछ ऐसी राशियां हैं, जो आपके साथ पूरी तरह से घुलमिल जाती हैं, मगर हमारा सुझाव यही है कि दूसरों के साथ आप पूरी सावधानी बरतें।

कुंभ राशि एक निश्चित ‘वायु चिह्न’ है। यूरेनस नामक एक ग्रह द्वारा यह नियंत्रित होता है। इस राशि के लोग अभिनव एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाले होते हैं। वे स्वतंत्र होते हैं और हर तरीके के काम में वे आजादी की मांग करते हैं। चाहे यह उनका काम हो या फिर उनका रिश्ता। ये बड़े ही ऊंचे स्तर के बुद्धिजीवी, मिलनसार और आकर्षक लोग होते हैं।

उन लोगों के साथ इनकी अच्छी दोस्ती हो जाती है, जिनकी उर्जा इनसे पूरी तरह से मेल खाती है या फिर वे नए तरीकों से इन्हें चुनौती दे सकते हैं। ऐसे लोगों का साथ इन्हें पसंद है, जो आकर्षक, ऊर्जावान और गतिशील व्यक्तित्व वाले हैं। इनके दोस्त इन्हें उसी रूप में स्वीकार कर लेते हैं, जैसे वे हैं। इनसे सर्वश्रेष्ठ बाहर लाने के लिए वे हमेशा इन्हें चुनौती देते रहते हैं।

तो आइए हम आपके इस विशेष राशि चक्र के लिए सबसे अच्छे मेल और सबसे खराब मेल के बारे में पता करें।

वैवाहिक जीवन शुरु करने से पहले कुंडली का मिलान करना सबसे महत्वपूरण है अभी निशुल्क कुंडली का मिलान कीजिए…


कुंभ की संगति- मेष, मिथुन, तुला और धनु के साथ सर्वश्रेष्ठ

मेष

मेष राशि वालों के साथ आप अच्छे इसलिए होते हैं, क्योंकि उनका स्वभाव आवेग वाला होता है। शुरू से ही आप और आपके दोस्त बहुत अच्छी तरह से दोस्ती के बंधन में बंध सकते हैं और इस बंधन को मजबूत बना सकते हैं, जो कि लंबे समय तक चलने वाला होता है। आप दोनों में बहुत कुछ सामान होता है। आप दोनों की तारीफ भी करते हैं और आने वाली हर चीज को लेकर आप दोनों में गजब की उत्सुकता होती है। नए विचारों और प्रणालियों की आपको समझ होती है। साथ ही चाहे आधुनिक हो या फिर पारंपरिक चीजें, सभी की और आपकी इंद्रियां आकर्षित हो जाती हैं। आपके आसपास जो भी चीजें घटित होती हैं, उन सभी नई चीजों से आप लगातार जुड़ते रहते हैं। कभी-कभी ही आपके बीच लड़ाई होती है। हालांकि आपके रिश्ते को यह इसलिए प्रभावित नहीं करता, क्योंकि आप दोनों को यह मालूम है कि मुद्दों को किस तरह से जल्द सुलझा लिया जाए। आप और आपका मेष मित्र दोनों ही आजादी को बड़ा महत्व देते हैं। इसलिए आप दोनों में से कोई भी एक-दूसरे को नियंत्रित या फिर निर्देशित करने का प्रयास नहीं करता है। एक साथ आपके पास कई तरह के रोमांच होते हैं। आप दोनों बिल्कुल चुंबक की तरह होते हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल भी दूर नहीं रह सकते।

मिथुन

बधाई हो! आपको शायद अपना जुड़वां मिल गया है। मिथुन की जुड़वां राशि बहिर्मुखी और आजाद स्वभाव की होती है। यह बिल्कुल आपकी तरह है। इस राशि के लोगों के साथ आपको दोस्ती में संतोष और उत्तेजना दोनों का अनुभव होता है। एक-दूसरे के लिए आप दोनों स्वाभाविक आत्मीयता दिखाते हैं। आप दोनों ही न केवल जिज्ञासु स्वभाव के हैं, बल्कि आप बड़े ही उत्साही भी हैं। यही कारण है कि शुरू से ही आप सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। जब आप साथ में होते हैं तो समय बहुत ही तेजी से भागता है। मिथुन बिल्कुल आपकी ही तरह है, जिसे हमेशा कुछ नया या फिर आधुनिक चीजें पसंद हैं। आप उनके असाधारण व्यक्तित्व को भलीभांति समझ पाते हैं। साथ ही इस तथ्य को भी समझते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की उनको जानकारी होती है और वे उनसे जुड़ते हैं। हालांकि, जो उनके बहुत करीबी दोस्त हैं, आप उनमें से एक होते हैं। जिंदगी भर के लिए मिथुन और कुंभ राशि वाले दोस्त हो सकते हैं।

सिंह

जब आपके साथ सिंह राशि के लोग मौजूद होते हैं, तो आप न केवल खुद को अभिभूत, बल्कि बड़े ही उत्साही महसूस करते हैं। वास्तविकता यह है कि आप दोनों में लक्षणों में विरोधाभास जरूर हो सकता है, मगर आपकी दोस्ती विशाल होती है। आपका स्वभाव शांत और अलग रहने वाला होता है, जबकि सिंह राशि वाले भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं। किसी भी रिश्ते या साझेदारी में वे बहुत ही अच्छी तरह से घुलमिल जाते हैं। आप दोनों बड़े ही उत्साही और सक्रिय स्वभाव वाले होते हैं। आप लोग साथ में कसरत और व्यायाम आदि का भी लुत्फ उठाते हैं। संगीत और कला दोनों की आप दोनों सराहना करते हैं। सिंह राशि वाले आपको अपनी भावनाओं से जुड़े रहने में मदद प्रदान करते हैं, जबकि आप अपने संपर्क के विशाल नेटवर्क से उन्हें भी जोड़ लेते हैं। एक-दूसरे की क्षमताओं का आप दोनों हमेशा सम्मान करते हैं और सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

धनु

धनु राशि वाले लोगों में आपको एक खुले विचारों वाला, हिम्मती और स्वतंत्र स्वभाव वाला दोस्त मिलता है। इसके बदले में वे मानवता से परिपूर्ण आपकी अंतर्दृष्टि और आपके पहले कभी न दिखे व्यवहार की तारीफ करते हैं। अपने दोस्त के न्यायपूर्ण और निष्पक्ष रवैये को आप पूरा सम्मान देते हैं। वे भी आपके सब कुछ संभव है वाले रवैये से प्रभावित होते हैं। एक-दूसरे की संगति का आप दोनों खूब आनंद लेते हैं। आप दोनों ही बेहद मिलनसार हैं और बहुत सी पार्टियों का भी साथ में हिस्सा बनते हैं। वास्तव में पार्टी से निकलने वाले आप अंतिम लोग होते हैं।

कुंभ और धनु मित्रता पर एक संपूर्ण मार्गदर्शिका, यहां बताया गया है कि इन राशियों के बीच अच्छी मित्रता कैसे बढ़ाई जाए।

कुंभ

आपकी राशि ही ऐसी है कि अपनी राशि के किसी भी व्यक्ति के साथ आप तुरंत रिश्ते बना लेते हैं, क्योंकि समान रूप से आप दोनों क्रेजी होते हैं। यही वजह है कि आप दोनों मे से कोई भी यदि मूर्खता से भरी बातें भी करता है, तो एक-दूसरे को इससे कोई हैरानी नहीं होती है। जब आप लोग आपस में मिलते हैं, तो वर्तमान में चल रही घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करने लगते हैं। जो विषय फिलहाल चर्चा में हैं, सामाजिक सुधार, पथ प्रदर्शन करने वाली तकनीकों और प्रेरक सिद्धांतों पर भी आप चर्चा में शामिल होते हैं और अच्छा समय बिताते हैं। आप दोनों ही बेहद मिलनसार स्वभाव के हैं और एक-दूसरे के साथ आपको खुशी मिलती है। आप जानते हैं कि दूसरों से सर्वश्रेष्ठ कैसे बाहर निकाला जा सकता है।

कुम्भ और मिथुन मित्रता: एक संपूर्ण मार्गदर्शिका, यहाँ जानिए इन राशियों के बीच कैसे बढ़ती है अच्छी दोस्ती।


कुंभ की असंगति- वृष और वृश्चिक के साथ सबसे खराब

वृषभ

वृषभ और कुंभ राशि वाले लोगों के बीच बहुत कुछ सामान नहीं होता है। वृष राशि वालों की यह प्रवृत्ति होती है कि वे अपने दोस्तों पर भी अधिकार जमाना शुरू कर देते हैं, जबकि आप का स्वभाव ऐसा है कि दूसरों पर नियंत्रण पाने का आप में कोई भी अनुभव नहीं होता। साथ ही वृष राशि के लोग आपके अलग तरह के स्वाद और पसंद को ज्यादा पसंद नहीं करते। उनकी सोच भी संकीर्णता से भरपूर होती है। वृष राशि वालों की भौतिकवादी महत्वकांक्षा आपके हल्के तर्कपूर्ण व्यवहार से मेल नहीं खाती। जब आप समाज के बीच रहकर आनंद लेते हैं और आपके पास एक जीवंत और सक्रिय मंडली होती है, तो वृष राशि वालों को पता नहीं क्यों यह समझ नहीं आता।

क्या आप जानते हैं कुंभ और वृषभ राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं?

वृश्चिक

आप दोनों का ही स्वभाव ऐसा होता है कि आप बड़ा ही मजबूत नेतृत्व देते हैं। साथ ही आप दोनों बड़े जिद्दी भी होते हैं। यही एक वजह होती है, जिसकी वजह से स्वाभाविक तौर पर आप लोग साथ में नहीं आ सकते। आपके इस रवैये की वजह से रिश्ते में निराशा आ जाती है। दृढ़ विश्वास पर आप काम करते हैं, जबकि बिच्छू के पास इच्छाशक्ति की अधिकता होती है। आप यदि कभी एक साथ मिलते भी हैं तो आप दूसरे को खरोच लगाने का मौका चाहते हैं। इसलिए वृश्चिक राशि वालों के साथ आपका दोस्ती करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।


निष्कर्ष

कुंभ राशि वाले लोगों को अपनी आजादी बहुत ही प्यारी होती है। इसलिए वे ऐसे लोगों के साथ घुलमिल नहीं सकते, जो अधिकार जमाने की कोशिश करते हैं। वे स्वतंत्रता, सामाजिकता और जिंदगी के थोड़े अलग अनुभवों का लुत्फ उठाते हैं। इसलिए चाहे व्यवसाय हो या फिर रिश्ते, इसमें आपकी संगति खुले विचारों वाले, सहज और उन्नयन सोच रखने वालों के साथ ही होनी चाहिए।

आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना अनुकूल अभी अनुकूलता का परीक्षण कीजिए…



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation