कन्या और सिंह अनुकूलता

अलग-अलग लोगों की थिंकिंग और उनका बिहेवियर भी अलग-अलग होता है। इसी के आधार पर दो व्यक्तियों के बीच रिश्तों की गंभीरता तय होती है। अगर किसी रिलेशनशिप की फ्यूचर के बारे में पहले से ही पता चल जाए, तो क्या कहने और यह एस्ट्रोलॉजी के जरिए पॉसिबल भी है। एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक सभी राशियां फायर, अर्थ, एयर और वाटर में से किसी एक एलिमेंट का प्रतिनिधित्व करती है। इस नेचर के आधार पर लाइफ पार्टनर और दोस्त का सेलेक्शन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कन्या और सिंह की जोड़ी की अनुकूलता कैसी रहेगी और कैसे पार्टनर साबित होंगे वे एक-दूसरे के लिए...

कन्या

24 Aug - 22 Sep

सिंह

23 Jul - 23 Aug
सिस्टेमेटिक
अनालिटिकल
एक्सप्रेसिव
सीरियस
शांत
उदार
सेल्फ अवेयर
रेस्पेक्टफुल
रॉयल
ऑप्टिमिस्टिक

कन्या – सिंह लव कंपेटेबिलिटी

कन्या – सिंह कंपेटेबिलिटी (virgo & leo compatibility) का आकलन करना एक आकर्षक विषय हो सकता है। सिंह की शक्ति और करिश्मा काफी सराहनीय रूप से कन्या को अट्रैक्ट करेगा। दूसरी ओर सिंह तुरन्त कोमल और विनम्र कन्या की ओर अट्रैक्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि उनकी साझेदारी में पॉजिटव रूप से काम करने और दोनों के लिए कम्पर्टेबल रहने की संभावना है।

  • कन्या और सिंह (virgo & leo) दो स्ट्रॉन्ग इंटेलेक्टचुअल माइंडसेट वाले हैं और एक – दूसरे के विचारों और कम्युनिकेशन स्किल को कनेक्ट करने के साथ ही एक दूसरे को लगातार उत्तेजित करते हैं। उनके बीच का यही सामंजस्य उन्हें लम्बे समय तक जोड़े रखता है।
  • कन्या और सिंह की जोड़ी में कन्या हमेशा शेर की बाहों में खो जाना पसंद करते हैं। उनके लिए अपने सिंह साथी को गले लगना और किसी भी प्रॉब्लम को भूल जाना आसान है।
  • कन्या और सिंह (virgo & leo) एक दूसरे की कॉम्प्लिमेंट्री एनर्जी को बेहतर तरीके से लीड करते हैं और स्वभाव और विचारों में भारी अंतर के बावजूद सिंह और कन्या का मैच दिलचस्प होता है।
  • कन्या जातकों के लिए सिंह का साथ उनके विश्वास को वापस पाने में हेल्प करता है, जिसकी उन्हे सदैव तलाश रहती है। वहीं कन्या राशि वाले सिंह के अहंकार को रोककर व दबाकर रखने में उनकी हेल्प करती है।
  • कई बार कन्या और सिंह की लव कंपेटेबिलिटी का आकलन बेहद निम्न माना जाता है और यह भी कहा जाता है कि वे पर्याप्त रोमांचक नहीं है। भले ही ये बेस्ट मैच न हों, लेकिन उनमें प्रेम की संभावनाएं अपार हैं।

किस राशि के जातक के साथ गुजरेगा आपका बेहतरीन जीवन अभी जांचे…

कन्या और सिंह की जोड़ी के फायदे

कन्या और सिंह (virgo & leo) की बात करें तो दोनों आपस में खुश रह सकते हैं। कन्या और सिंह एक दूसरे को एप्रीशिएट करते हैं और लव, अंडरस्टैंडिंग और सद्भाव के साथ रिलेशनशिप में बने रह सकते हैं। कन्या और सिंह की कंपेटेबिलिटी उनकी सिम्पैथी और कमिटमेंट से स्ट्रॉन्ग होती है।

  • कन्या और सिंह (virgo & leo) मिलकर एक हार्ड वर्किंग, फ्लेक्सिबल और कम्प्लीट रिलेशनशिप का निर्माण करते हैं। इस रिश्ते के निर्माण और उसे चलाने के लिए दोनों बराबर के भागीदार होते हैं।
  • कन्या और सिंह की जोड़ी में फायर की तरह हर चीज को खुद में ढालने और पृथ्वी की स्टेबल रहने की पॉसिबलिटी होती है।
  • कन्या और सिंह की जोड़ी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ती है, जब वे दोनों समझौता करते हैं। तो इस बात पर भी सहमत होते हैं कि लाइफ में आने वाले विशेष सिचुएशन को कैसे संभाला जाएं।
  • कन्या और सिंह की जोड़ी प्यारी और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है, इन्हें दूसरों की तरह अपनी रिलेशनशिप में शो-ऑफ करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
  • सिंह का उत्साही व्यक्तित्व जमीन से जुड़े कन्या जातकों को इम्प्रेस करता है। जब वे दोनों साथ में आते हैं तो और भी बेहतर कॉम्बिनेशन बनने की पॉसिबलिटीज होती है।

रोमांटिक लाइफ में रुकावटें किस वजह से आ रही है जानिए अपनी मुफ्त जन्मकुंडली के विश्लेषण से…

कन्या और सिंह की जोड़ी के नुकसान

कन्या राशि वाले अपना इमोशन प्रकट करने में शर्म फील करते हैं। इस जोड़ी की अनुकूलता सिंह के घमंड और कन्या के क्रिटिकल नजरिए से प्रभावित हो सकती है। सिंह हमेशा शो-ऑफ करना पसंद करते हैं। इसके विपरीत कन्या को चर्चा में रहना पसंद नहीं होता है।

  • कन्या एक पूर्णतावादी है, और वे अपने से भिन्न विचारों को खारिज कर सकते हैं या अपने दोषों के लिए लोगों की आलोचना कर सकते हैं, जोकि सिंह के जातकों को परेशान कर सकता है। गौरतलब है कि सिंह फिलॉसोफर और बुद्धिमान होते हैं, इसलिए वे आलोचना कहे या बताए बिना भी समझने में सक्षम है।
  • सिंह ऑप्टिमिस्टिक हैं और आमतौर पर बड़ी तस्वीर को देखते हैं, वे हर स्थिति में सबसे अच्छा देखने की कोशिश करते हैं, जबकि कन्या किसी भी चीज के बारे में चिंता करती है और छोटी – छोटी चीजों से भी परेशान हो सकते हैं।
  • कन्या जातकों का बेहद सुरक्षात्मक रवैया सिंह जातकों के लिए परेशानी का सबब हो सकता है।
  • कन्या जातक अपने मैनेजमेंट के लिए भी जाने जाते हैं, जबकि सिंह जरूरत पड़ने पर भी किसी तरह से खुद मैनेज करने में सफल रहते हैं। वे बिना किसी प्लान के काम करना पसंद करते हैं और वे अंतिम समय तक चीजों को रोके रखते हैं और फिर तेजी से उन्हें पूरा कर लोगों के सामने बड़ी बड़ी बातें करते हैं।
  • कन्या राशि वाले बहुत ऑर्गेनाइज्ड होते हैं, और जब तक वह उन्हें सही नहीं लगती वे उसी चीज को बार – बार देख सकते हैं। सिंह का अप्रत्याशित रवैया और कन्या का व्यवस्थित ढंग से काम करना उन्हें एक-दूसरे के विपरीत कर सकता है।

क्या शादी का बाद आपके जीवन में आएगी खुशियां? जानिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट एकदम फ्री….

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign