सिंह राशि के पुरुषों (singh Man) का व्यक्तित्व, गुण तथा उनसे जुड़ी सभी जानकारियां
सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व (A Trailer of Leo Man)
सिंह राशि की दूसरी राशियों के साथ अनुकूलता (Leo Man Compatibility)
सिंह जातक के लक्षण (Leo Men Traits)
शाही और भव्य
सिंह राशि के पुरुष राजाओं की तरह होते हैं तथा दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वे उनके साथ सम्मान से पेश आएं। उनकी उपस्थिति ही उनकी भव्यता का अहसास कराती है, वे विनम्र और अच्छे व्यवहार वाले होते हैं। भरी भीड़ में भी उन्हें उनके शाही तौर-तरीकों से पहचाना जा सकता है।
आत्मनिर्भर और स्वतंत्र
वे कभी भी दूसरों से मदद लेना पसंद नहीं करते। सिंह जातक स्वभाव से स्वतंत्र तथा स्वच्छंद होते हैं और वे न केवल अपना बल्कि अपने आसपास के लोगों का भी ख्याल रखते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता के साधनों में उनकी विशेष रूचि होती है।
जिम्मेदार
सिंह जातक अपने सभी कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। वे अपने परिवार और आश्रितों के लिए सदैव सजग रहते हैं। बहुत बार वे आदर्शवादी और पूर्णतावादी होते हैं जिसके कारण लोग उनके पीछे चलना पसंद करते हैं।
नेतृत्व क्षमता
सिंह जातकों में नेतृत्व क्षमता जन्मजात होती है। वे राजसी स्वभाव वाले होते हैं। वे अपने जीवन में महान शिक्षक, राजनेता, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता बनते हैं। वे अपने काम को लेकर बेहद गंभीर होते हैं। उनके जीवन का उद्देश्य समृद्धि प्राप्त करना, दूसरों को सिखाना, मार्गदर्शन करना और लोगों का नेतृत्व करना है। पढ़ाते समय भले ही कठोर लगते हों, लेकिन वे दिल से बहुत सॉफ्ट होते हैं।
उदार, सहानुभूतिपूर्ण और दयालु
सिंह पुरुष स्वभाव से उदार तथा दयालु होते हैं। उनसे दूसरों का दुख नहीं देखा जाता और वे दुख दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। दुखी लोगों के लिए वे एक उम्मीद की किरण के समान हैं क्योंकि वे उन्हें सुरक्षा और आश्रय प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। वे सामाजिक संस्थाओं को भी चंदा देते हैं।
चर्चा में रहना
सिंह राशि के जातक कहीं भी हो, उन पर दूसरों का ध्यान सहज ही चला जाता है। उनकी उपस्थिति, उनकी आभा और उनके आसपास के माहौल को देख कर उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। उनमें एक दैवीय आकर्षण होता है।
गर्व और क्रोध
सिंह राशि के पुरुष खुद पर गर्व करते हैं और अत्यन्त आत्मविश्वासी होते हैं। यदि उनके अहंकार को ठेस पहुंचे तो पलट कर वार करने से नहीं चूकते। वे अत्यन्त क्रोधी होते हैं। हालांकि वे किसी का अहित नहीं करते परन्तु वे कटु वचन कहने में पीछे नहीं रहते।
उपलब्धियां तथा महत्वाकांक्षाएं
सिंह राशि के पुरुषों को सफलता बहुत ही शीघ्र प्राप्त होती है। वे दूसरों का नेतृत्व करने के लिए खुद के लिए एक जगह स्थापित करते हैं। अपनी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए वे सब कुछ करते हैं। ऐसे जातक अपने जीवन में जो कुछ भी प्राप्त करते हैं चाहे वह विरासत से मिला हो या स्वयं के पुरुषार्थ से, उसे दूसरों को दिखाना पसंद करते हैं।
प्रशंसा के भूखे
ऐसे जातकों को निरंतर कार्यरत रहने के लिए दूसरों की सराहना और प्रशंसा की आवश्यकता होती है। बार-बार उनका गुणगान करके उन्हें यह स्मरण करवाना होता है कि वे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं तथा किसी भी कठिन कार्य को कर सकते हैं।
ईमानदार और सरल स्वभाव
सिंह राशि के जातक स्वभाव से ईमानदार तथा सरल स्वभाव वाले होते हैं। वे सच बोलते हैं, और दूसरों से भी वे सच की उम्मीद करते हैं। उन्हें हेरफेर और धोखे से नफरत होती हैं।
कम्यूनिकेशन स्किल्स
सिंह राशि के लोग हवा में नहीं बोलते। वे भाषण देने में राजाओं की तरह होते हैं। वे जो कुछ भी बोलते हैं, उस हर एक शब्द को पहले सोच-समझ लेते हैं, फिर अपने मुंह से बाहर लाते हैं। वे बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं और शायद ही कभी तेज बोलते हैं। उनके हर एक शब्द की सबसे ज्यादा तारीफ होती है. वे पढ़े-लिखे हैं और अच्छे चुटकुले भी सुनाते हैं, क्योंकि उन्हें हास्य पसंद है।
सामाजिक
सिंह पुरुष किसी भी पार्टी की जान होते हैं। उनका स्वभाव करिश्माई, सामाजिक होता है जिसके बल पर उन्हें समाज में सम्मान मिलता है और वे दूसरों को प्रिय लगते हैं। जब दोस्ती की बात आती है, तो वे बहुत वफादार होते हैं और हर परिस्थिति में मित्रों के साथ खड़े रहते हैं। यहां तक कि अगर वे अपने करीबी दोस्तों के साथ झगड़े में पड़ जाते हैं, तो माफी मांगने पर वे सब कुछ भूल कर फिर से मित्र बन जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। वे न केवल भौतिकवादी बल्कि दूसरों के दोषों के प्रति भी उदार हैं। बशर्ते उनके गौरव को सार्वजनिक रूप से चोट न पहुंचे।
आतिथ्य भाव
उनका आतिथ्य शब्दों से परे है। यदि ये पुरुष आपको घर पर आमंत्रित करते हैं, तो अच्छे भोजन, सौंदर्यपूर्ण वातावरण, लजीज खाने तथा अपनी मेहमाननवाजी से दूसरों का दिल जीत लेते हैं।
उत्तम दर्जे की और असाधारण जीवन शैली
इनका रहन-सहन एकदम उत्तम दर्जे का होता है। वे कभी भी सस्ते कपड़े नहीं पहनते हैं, उनके पास बहुत सारे ब्रांडेड सामान, आभूषण और नए गैजेट होते हैं। उनके घरों में विलासिता के सभी सुख-साधन देखे जा सकते हैं। वे अच्छे और भव्य रेस्तरां में जाकर पार्टी देना पसंद करते हैं। यह उनके शाही स्वाद के अनुसार होगा। परन्तु अपनी विलासिता और धूमधाम भरी इस जिंदगी के चलते वे दिवालिया भी हो सकते हैं।
प्रबल जीवनशक्ति
सिंह राशि के जातक जब कभी अपने जीवन के सबसे खराब वित्तीय संकट से गुजरते हैं, तो वे इससे बाहर निकलने का रास्ता खोज लेते हैं। वे अपनी स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटी का प्रयोग करते हुए मेहनत करते हैं और फिर से शानदार वापसी करते हैं। बुरी स्थितियों को कैसे हैंडल करना है, ये बखूबी जानते हैं। हरक्यूलियन सिंह पुरुष अपने जीवन में कई ऐसा करते हैं। उनके पास पैसे की कभी कोई कमी नहीं होती हैं। वे हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और जितना चाहते हैं, उतना अर्जित करने का प्रयास करते रहेंगे।
भावनाएं
सिंह राशि का व्यक्ति भावुक होता है लेकिन वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता है। अपनों द्वारा उपेक्षित किए जाने पर वे बहुत दुखी होते हैं। इससे वे मानसिक रूप से दुखी होकर बीमार भी पड़ सकते हैं। नाजुक दिल होने के कारण उन्हें लाड़-प्यार करने, उपस्थित होने और चापलूसी करने की आवश्यकता होती है। वे प्यार देना पसंद करते हैं, और प्रेम के बदले प्रेम की उम्मीद करते हैं यदि ऐसा नहीं होता है तो वे नाराज हो जाते हैं। सिंह राशि के लोगों को आमतौर पर मानसिक समस्याएं नहीं होती हैं क्योंकि वे चीजों को युक्तिसंगत बना सकते हैं। योद्धा और क्रूसेडर का स्वभाव होने के कारण वे अपनी अंतिम सांस तक लड़ते हैं।
लव लाइफ में सफलता नहीं मिल रही है? प्रतिकूल ग्रहों का प्रभावी समाधान जानें, अभी विशेषज्ञों से बात करें!
सिंह राशि का पुरुष प्रेम और रिश्तों में कैसा है? (How is Leo Man in Love and Relationships?)
सिंह राशि के व्यक्ति को कैसे आकर्षित करें? (How to Attract a Leo Man?)
उसकी प्रशंसा करें
सिंह राशि के पुरुषों को ट्रॉफी महिलाएं (जो सुंदर हो, ऊंचे घराने से संबंध रखती हो तथा जिन्हें दूसरे लोग पाना चाहते हैं) पसंद होती हैं, जिन्हें वे दुनिया को दिखा सकते हैं। उनकी प्रेमिका कोई ऐसी ही होनी चाहिए जो उनके जैसे ही उत्तम दर्जे की और प्रतिष्ठित हो। प्राकृतिक सुंदरता और अच्छी भाव मुद्रा एक अलग से गुण है, जिसकी वो कामना करते हैं। सबसे बड़ी बात, उनके अपने हर काम के लिए प्रशंसा चाहिए होती है, अत: उनकी प्रशंसा करने से पीछे न हटें।
वफादारी और निष्ठा
सिंह राशि के जातक को ईर्ष्यालु बनाने की कोशिश न करें। वे वफादारी और निष्ठा के गुणों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ सकते। वह किसी भी रिश्ते को 200 प्रतिशत प्रतिबद्धता के साथ पूरा करना चाहते हैं।
अपने आपको काबिल बनाएं
सिंह राशि के पुरुषों का मानना है कि दूसरों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित होना चाहिए। उनसे रिश्ता लगभग दो आत्मनिर्भर लोगों का है। वह एक रानी की तलाश में है, यदि आप उनके मनचाहे गुणों को रखते हैं तो आप निश्चित तौर पर उन्हें आकर्षित कर लेंगे।
कम्यूनिकेशन
सिंह राशि के पुरुषों को बातून महिलाओं के बजाय मिलनसार महिलाएं पसंद होती हैं। आपको मुखर और ईमानदार रहना होगा। सिंह राशि के व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए बढ़िया कम्यूनिकेशन स्किल्स होनी चाहिए। वह अंतर्मुखी लोगों के साथ संबंध में बंधना पसंद नहीं करते हैं।
रहस्यमय स्वभाव
वे ऐसे लोगों के प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं जिनके व्यक्तित्व में आकर्षण तथा करिश्मा हो, वे निराशावादी तथा दूसरों का ब्रेनवॉश करने वालों से दूर रहना पसंद करते हैं।
उन पर यकीन करें
उन्हें बताइए कि आप उन पर भरोसा करते हैं। उन्हें एक राजा की तरह महसूस कराएं और कभी-कभी जरूरत पड़ने पर मदद मांगें। आपका ऐसा करना उन्हें अच्छा लगेगा।
हास्य स्वभाव
वे ह्यूमर को पसंद करने वाले होते हैं, हालांकि उन्हें मजाकिया और सस्ते चुटकले अच्छे नहीं लगते। इसलिए उनका दिल जीतने के लिए अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का प्रयोग करें।
उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करें
सिंह राशि के पुरुषों के सपने और लक्ष्य बहुत हद तक उनके खुद के इर्द-गिर्द केंद्रित होते हैं। वह एक जाने-माने व्यक्ति हैं और वास्तव में अपने दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं। उसके प्रयासों के प्रति आशावादी रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता करें।
शुरू में कम से कम बात करें
उनसे संबंध बनाते समय कोशिश करें कि आप उन्हें प्रतिदिन एक से अधिक संदेश न भेजें और फोन कॉल को भी छोटा रखने का प्रयास करें।
अच्छे कपड़े पहनें
आपको खुद की रिप्रजेंटेशन पर ध्यान देने की जरूरत है, आप उत्तम दर्जे के महंगे कपड़े पहनें। वे ऐसे व्यक्ति को पसंद नहीं करते जो जर्जर कपड़े पहने हो।
अपनी शक्ति को पहचानें
आपको अपनी शक्तियों तथा खूबियों का पता होना चाहिए। आप अपनी इच्छाशक्ति, दयालुता और सहनशक्ति के बल पर उन्हें आसानी से रिझा सकते हैं।
सिंह राशि के पुरुष को आकर्षित करना चाहते हैं? उनके व्यक्तित्व, लक्षणों और छिपी क्षमताओं को जानें। अभी निःशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!