निष्पक्षता में विश्वास रखते हैं तुला (Libra) राशि के जातक


परिचय

राशि चक्र में जो सातवीं राशि आती है, वो है तुला राशि। तुला जैसा की नाम से ही समझ आता है तराजू। किसी भी चीज को तौलना। सिर्फ तौलना ही नहीं तराजू के पलड़े दो व्यक्तित्व को भी दर्शाते है। इसलिए आप यह भी कह सकते हैं इनके दो व्यक्तित्व भी होते है। अब आप हर तुला राशि वाले ऐसे ही देखने लगों वो भी गलत है। क्योकिं तुला राशि किस ग्रह के साथ है कितनी डिग्री पर है इन सबका भी आपके जीवन में बहुत महत्त्व होता है। सब चीजों को मिलाकर ही व्यक्तित्व का विकास होता है।

तुला राशि वाले जातक निष्पक्षता में विश्वास रखते हैं। ये लोग किसी भी तरह के विवाद में पड़ना पसंद नहीं करते। यह हमेशा कोशिश करते हैं की किसी भी तरह से बहस न करना पड़े। इनको शांत रहना ज्यादा पसंद होता है। इनके साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है की ये निर्णय लेने सहज महसूस नहीं करते है। अपना निर्णय भूलकर दुसरे की द्वारा लिए गये निर्णय में शामिल हो जाते हैं।

आपकी राशि तुला है या आपके किसी पार्टनर की और आप बहुत ही बारीकी से उसके बारें में जानना चाहते हैं। तो बड़े ही ध्यान से हमारे इस आलेख को पढ़िए। तब आपको समझ आएगा की आपके साथ जो लोग जुड़ें है, अगर उनकी राशि तुला है तो उनमें क्या ख़ास है। चलिए अब बिना देरी किये बात करते है राशि चक्र की सांतवी राशि तुला के बारे में।


शुक्र ग्रह है तुला राशि का स्वामी

शुक्र को वैभव ऐश्वर्य का प्रदाता माना जाता है. तुला राशि वाले व्यक्ति की कुंडली में अगर शुक्र ग्रह शुभ हुआ तो आप समझ लें की व्यक्ति की हमेशा बल्ले-बल्ले रहेगी। एक तो वो हर सुख सुविधायों को आसानी से प्राप्त करेगा। दूसरा इस राशि वाले व्यक्ति सपनों के राजकुमार होते हैं। कहने का मतलब हर एक महिला जैसे अपने लिए पार्टनर की चाहत रखती है, ये लोग बिलकुल वैसे ही होते है। जैसे रोमांटिक, दोस्ताना पूर्ण व्यवहार और डिप्लोमेटिक यानी कि कहां क्या बोलना है, क्या करना है, सब इनको पता होता है। तुला राशि के जातक जल्दी ही किसी भी रिश्ते में नहीं पड़ते। इसलिए रोमांस तक तो ठीक है पर आप सोचे कि इनके साथ जल्दी ही किसी बंधन में जुड़ जाए तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी।

शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इनकी सूरत की हर जगह वाह-वाही होती है। शुक्र ग्रह रचनात्मकता का भी प्रतीक है इसलिए ये लोग एक अच्छे गायक, कला प्रेमी फैशन का गजब सेन्स लिए होते हैं। आप कुल मिलाकर कह सकते है ये बहुत ही रचनात्मक होते हैं।

इसके अलावा अगर शुक्र ग्रह का कुंडली के सातवें भाव में विराजमान है, या सातवें भाव से कुछ संबंध बनाता है. तो व्यक्ति की पहचान उसकी पत्नी के द्वारा बनती है और जिससे व्यक्ति की स्वयं की पहचान फीकी पड़ जाती है। क्योकिं सातवां घर पत्नी का घर माना जाता है।

जीवन के कई पहलुओं के बारे में और जानें
निःशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


तुला राशि की प्रकृति

तुला राशि का सम्बन्ध सातवें घर से होता है। कुंडली में इस घर को जीवनसाथी का घर माना जाता है। यह आपके प्रेम सम्बन्धों को प्रभावित करता है। इसके साथ ही यह कामकाजी सम्बन्धों पर भी असर डालता है। तुला राशि वालों के पास गजब की सौम्यता होती है। जिसकी वजह से इनका जीवन संतुलित होता है, लेकिन इतना सब होने के बाद भी अगर ये अपने साथी की विचारों और इच्छाओं के बारें में थोड़ा ध्यान रखें, तो इनका जीवन बहुत ही शानदार हो सकता है। हम जानते हैं कि आपकी इच्छाएं असीमित हैं लेकिन आपको अन्य लोगों की भी इच्छाएं समझना चाहिए।


वायु तत्व की राशि है तुला

तुला के तत्व की बात की जाए तो यह वायु तत्व के अंतर्गत आता है। जैसे वायु का स्वभाव होता है, हमेशा गतिमान रहना। रुकावट हो तो मुड़ते हुए आगे बढ़ते जाओ। बस ऐसे ही तुला राशि वाले लोग होते है। यह आपको सुंदर बनाता है, और सामाजिक आकर्षण पैदा करता है। इनकी सबसे ख़ास बात यह होती है कि ये किसी भी चीज में बहुत थोड़ा सा बदलाव करके उसे ख़ास बना देते हैं और सामने वाले को यह समझ भी नहीं आता है। इस राशि की महिला हो या पुरुष दोनों में यह चीज विद्यमान होती है।

अगर आप कभी भी कहीं वाद-विवाद में फंस जाते है तो तुरंत तुला राशि वाले मित्र को फोन लगाएं। उस स्थिति से निकलने का उपाय पाए, क्योंकि वायु तत्व की वजह से इनके अंदर विचारों की खान होती है। इसकी वजह से आप बुद्धिमान और बात करने में माहिर होते हैं।

तुला के जातक शुक्र द्वारा शासित होते है। जिसकी वजह से इनके अन्दर गजब का आकर्षण होता है। थोड़ा दिखावा भी इनके अंदर होता है। तुला वाले जातक सुन्दरता का प्रतीक भी माने जाते हैं। इनको सौन्दर्य की समझ गजब की होती है। इसके साथ ही यह न्याय प्रिय भी बहुत होते हैं। अन्यायपूर्ण चीजें इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ऐसी चीजों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते हैं।

इतना सब पढके आपको तो मजा ही आ गया होगा। अब सोच रहे होंगे काश पहले से पता होता तो तुला राशि व्यक्ति को अपने दोस्तों में जोड़ लेता।


तुला वाले जातक का व्यक्तित्व

तुला वाले जातक के बारे में एक शब्द में कहा जाए, तो इसका जो इसका प्रतीक चिन्ह है बिल्कुल वैसा ही इनका स्वभाव होता है। बाहर से तो यह एक आदर्श व्यक्तित्व नजर आता है, लेकिन अंदर कई सारी चिंताएं चल रही होती है। ये लोग बाहरी दुनिया में फैले असामाजिकता से बहुत दुखी होते है। तुला वाले जातक अन्यायपूर्ण व्यवहार और अहंकार का सामना करते हुए नर्वस हो जाते हैं।

तुला वाले जातक अकेले रहने से डरते हैं, ये खुद से कभी भी प्यार को पाने की कोशिश नहीं करते, क्योंकि उन्हें डर होता है, कि ऐसा करने से कही में अपने प्यार को खो न दूं, मुझे प्यार में निराशा न मिले। सबसे सरल तरीके से इनके बारें में कहा जाए तो ये लोग अस्वीकृति और निराशा से डरते हैं। ज्यादा मित्रवत व्यवहार भी इनसे नहीं हो पाता है।
एक बात हमेशा याद रखना कोई भी कुंडली या राशि अपने आप में सम्पूर्ण नहीं होती है। हर कुंडली में सकारत्मक और नकारत्मक चीजे होती हैं। मेष से लगाकर मीन राशि हर किसी के बारे में यह चीज लागू होती हैं। आप क्या है यह बात महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि आप क्या बनना चाहते हैं इस बात से फर्क पड़ता है।

तुला वाले जातक अपने जीवन के दौरान सकारात्मक गुणों में विकास कर सकते हैं। ये लोग अपने अनुभवों और दूसरों के साथ व्यक्तिगत संबंधों के माध्यम से अंदर छिपी नकारात्मक चीजों को दूर करके सही निर्णय लेने में सक्षम भी होते हैं। तभी इनका व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है।


तुला राशि वालों की खासियत

तुला राशि वाले प्यार के मामले में बहुत ही आदर्शवादी होते हैं। ये लोग वास्तविक प्यार में विश्वास रखते हैं। तुला वालों का आदर्शवादी चरित्र उन्हें रोमांस का राजा बनाता है। इनके पास अपने रोमांस को मजेदार बनाने की गजब की क्षमता होती है, लेकिन यह रोमांस तभी जगाते है जब इनको लगता है की इनका पार्टनर दूर हो रहा है।

तुला वाले जातक की दयालुता, सौम्यता और दुसरे के हित को ध्यान रखने वाली सोच उनकी दोस्ती को लम्बा चलाती है। तुला वाले जातक के व्यक्तिगत सम्बन्ध भी बहुत दोस्ताना होते है। इसके साथ ही ये बहुत भावुक भी होते हैं।

तुला वाले जातक की सबसे महान खूबी यह होती है, की ये लोग किसी भी समस्या का हल तर्कसंगत और सरल तरीके से शीघ्र ही निकाल लेते हैं। इस गुण की वजह से ये जातक जब भी किसी चर्चा में शामिल होते है तो अपने ज्ञान की वजह से हर सवाल का जबाब देते हैं। लोगों की वाह-वाही ले जाते हैं।

तुला वाले जातक खुले विचारों वाला, पर दूसरों की बातों में आने वाला, रचनात्मक, भावुक और ऊर्जावान होता है। ऐसे लोग कई लोगों को असाधारण तरीके से एकत्रित करने में माहिर होते हैं। इतना सब पढ़ने के बाद आपको भी लग रहा अगले जन्म मोहे तुला राशि में दीजों…

पर रुको थोड़ा कुछ अच्छा है तो कुछ बुरा भी होगा. चलिए अब नजर डालते है तुला वाले के नकारात्मक पहलू पर।


तुला राशि वालों का नकारात्मक पहलू

तुला राशि का ज्यादा शांत स्वभाव और दयालु स्वभाव उन्हें कमजोर बना देता है। हालांकि वे भावनात्मक रूप से इससे ज्यादा परेशान नहीं होते। वे दूसरों को अपने प्रति सोच बदलने का पूरा समय देते हैं।

तुला राशि वाले अपने शांत स्वभाव और भावनात्मक रवैये की वजह से किसी भी मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रतिक्रिया दे सकते हैं, लेकिन वे जीवन की कठोर और वास्तविक चीजों को देखना भी नहीं चाहते।

तुला राशि वाले जातक कभी कभी अपनी शांत प्रवृत्ति को खो देते है। जिसकी वजह से अपने लिए कई प्रकार की समस्यों को मोल ले लेते हैं। ये लोग अपनी कूटनीतिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कई तरह से संघर्ष करते हैं। जो की तुला वालों के लिए बुरा अनुभव साबित होता है।

यह तो थे तुला राशि वालों के नकारत्मक पहलू। यह कितने व्यवस्थित है, या नहीं इस पर बहस न करते हुए। अब हम आगे बढ़ते है। देखते हैं और क्या ख़ास है तुला राशि वालों में।

आज सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करें!
विशेषज्ञों से बात करें


तुला राशि के बारे में रोचक तथ्य

तुला राशि वाले जातकों के बारे में कहा जाए तो यह किसी भी तरह के संघर्ष को करने से हमेशा बचते रहते हैं। यह इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

तुला राशि के जातक कभी भी अकेला खड़ा नहीं हो सकता। उसे हमेशा किसी न किसी सहारे की जरूरत होती हैं। ये क्योकिं ये अकेले निर्णय लेने में सक्षम नहीं होते हैं। जब भी निर्णय लेने की बात आती है यह कई चीजों की तराजू पर तौलने लगते है और भटक जाते हैं।

आप शांतिपूर्ण रहना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही आप उस चीज को भी नहीं खोना चाहते जो आपको आकर्षक और विशेष बनाता है। तो आप तुला वालों को किसी भी तरह की यूनिफॉर्म में नहीं बांध सकते। उन्हें इस तरह से बांधना गलत होगा। क्योंकि ये खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं।


निष्कर्ष

तुला के बारे में आप कह सकते हैं कि यह एक ऐसी राशि है जो उड़ने के लिए बनी है। लेकिन ये लोग लम्बे समय तक किसी भी काम को नहीं कर सकते। तुला राशि वालों के लिए आप यह भी कह सकते हैं ये किसी भी समस्या का समाधान निकालने में मास्टर होते हैं।

पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने के आपका धन्यवाद। अब आप समझ गये होगे की एक तुला राशि के जातक कैसे होते हैं। उन्हें किस तरह से अपने को निखारना चाहिए।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation