लहसुनिया (Cat’s Eye Stone) धारण करने के फायदे

लहसुनिया रत्न (Cat’s Eye)को अपने आप में काफी रहस्यमय और शक्तिशाली माना जाता है। यह स्टोन कई रंगों यथा हरे, पीले-हरे, काले और शहद के रंग जैसा होता है। दिखने में आकर्षक और लुभावना कैट्स आई एक सेमी प्रीसियस स्टोन  है जिसे भारत में वैदूर्य मणि, लहसुनिया और क्राइसोबेरील (Chrysoberyl) के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष में भी लहसुनिया को बहुत उपयोगी माना गया है। इसका संबंध केतु ग्रह से माना गया है। माना जाता है कि इस स्टोन में एक तीव्र ऊर्जा होती है जिसके कारण इसे धारण करने पर तुरंत ही प्रभाव दिखाई देता है।

यदि कोई व्यक्ति केतु ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों से पीड़ित हो तो इस रत्न को धारण करने से वह केतु ग्रह की अनुकूलता प्राप्त कर सकता है। आइए, अब इस विषय पर विस्तार से जानने के लिए हम आगे बढ़ते हैं।


शैट्योन्स के बारे में


लहसुनिया का निर्माण तथा विशेषताएं

रंग और आकार

यह रत्न ज्यादातर भूरे, पीले, काले, धुएं के रंग का या गहरा हरा और सफेद रंगों जैसे कुछ शेड्स में पाया जाता है। लहसुनिया चाहे किसी भी कलर का हो परन्तु सभी में एक बात कॉमन होती है, उन सभी में स्टोन के बीच में सफेद रोशनी की एक लकीर सी चलती है जिसके कारण आंख का शेप दिखाई देता है। यदि उनके आकार की बात की जाए तो इनका कोई निश्चित आकार नहीं होता है, वे अलग-अलग आकारों में मिल सकते हैं। उनका वजन भी अन्य सामान्य स्टोन्स के मुकाबले अधिक भारी होता है।

आकार देने की प्रक्रिया

लहसुनिया कई अलग-अलग आकार में मिलता है। हालांकि यह भी अपने मूल स्वरूप में अन्य पत्थरों की तरह ही अनगढ़ा और अनाकर्षक दिखाई देता है। खान से बाहर निकालने के बाद इसकी सही तरह से घिसाई तथा कटिंग की जाती है। पॉलिश के जरिए ही इस स्टोन में कैट्स आई प्रभाव को पैदा किया जाता है। एक बहुत ही अनुभवी कारीगर इस पत्थर की सही तरह से घिसाई और पॉलिश कर सकता है ताकि इसमें मनचाहा इफेक्ट दिखाई दे सकें। जरा सी भी लापरवाही इसकी सुंदरता और आकर्षण को खराब कर सकती है। एक अनुभवी कारीगर ही इस पत्थर को सही आकार और शेप दे सकता है।

गुणवत्ता

लहसुनिया की क्वालिटी और सुंदरता कई बातों पर निर्भर करती है। जिनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं-

  1.     स्टोन में ऑप्टिकल इफेक्ट बिल्कुल स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।
  2.     इसमें घिसाई इस तरह होनी चाहिए कि रोशनी की चमकीली लकीर पत्थर के बिल्कुल बीच में हो।
  3.     इसे बहुत ही सिमेट्रीकली काबोचोन को समद्विभाजित करते हुए तैयार करना चाहिए।
  4.     यह पत्थर के शरीर के रंग के बिल्कुल विपरीत होना चाहिए।
  5.     स्टोन को बिल्कुल स्मूद और चिकना होना चाहिए।

 यदि कोई स्टोन इन सभी मापदंडों पर खरा उतरता है और एक बढ़िया ऑप्टीकल इफेक्ट दिखा सकता है तो आपके पास एक शानदार लहसुनिया होगा। इसके रंग और चमक दोनों में सही बैलेंस होना चाहिए तभी इसकी वास्तविक सुंदरता दिख सकेगी।


कैट्स आई में विवर्तन ग्राफ्टिंग


स्टोन खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें


लहसुनिया धारण करने के लाभ


संक्षेप में



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation