मेष राशि और सिंह अनुकूलता

एक रिश्ते में अपने आप को ढालना और एक-दूसरे पर भरोसा करना जीवन का बहुत ही इंपोर्टेंट पार्ट है। किसी रिश्ते में होना और उस रिश्ते को संभाले रखना अपने आप में अनूठा है। अक्सर हमें रिश्ते को लेकर डर लगता है, लेकिन एस्ट्रोलॉजी हमारी इसमें बहुत मदद करता है। एस्ट्रोलॉजी कुछ सिद्धांतों का उपयोग करके दो राशियों के बीच कंपेटिबिलिटी यानी अनुकूलता को बहुत हद तक सही बताता है। इसके कुछ विशेष सिद्धांतों का उपयोग करके हम मेेष और सिंह की जोड़ी के बीच प्रेम, विवाह और सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी को जानना चाहेंगे।

मेष राशि

21 Mar - 20 Apr

सिंह

23 Jul - 23 Aug
मेहनती
ब्रेव
लीडर
एक्टिव
एनर्जेटिक
जेनरस
सेल्फ अवेयर
ऑप्टिमिस्टिक
लविंग
लीडर, प्राउड, प्रिंसली

मेष और सिंह प्रेम अनुकूलता

  • मेेष और सिंह की जोड़ी में दोनों रिश्ते को लेकर लॉयल हैं, इसलिए वे इस रिश्ते को संभालकर रखना चाहते हैं।
  • सिंह राशि के लोग कभी भी मेष के आगे बढ़ने से परेशान नहीं होते, बल्कि वे उन्हें सपोर्ट करते हैं।
  • दोनों एक ही एलिमेंट फायर को रिप्रेजेंट करते हैं। यह बात दोनों की लव कंपेटिबिलिटी को बेहद बढ़ाती है।

 

आप किसी को डेट कर रहे हैं, है ना? निःशुल्क वैयक्तिकृत जन्मपत्री का उपयोग करके पता करें कि आपका आदर्श साथी कैसा होगा…

मेष और सिंह संबंधों के फायदे

  • मेष और सिंह दोनों अपने आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति के लिए जाते हैं। दोनों का मैच बहुत हद तक एक-दूसरे के अनुकूल रहता है।
  • मेष के लॉर्ड मंगल हैं और सिंह के लॉर्ड सूर्य हैं, दोनों मिलकर गजब की एनर्जी बनाते हैं।
  • दोनों उत्साही हैं और ऊर्जा से भरपूर हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर दोनों लॉयल रहते हैं।
  • मेष और सिंह दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार, निष्ठा और प्रशंसा के साथ इस रिश्ते को लंबा चलाने के लिए प्रयास रहते हैं।
  • मेष और सिंह दोनों साथ में कई नई चीजें करना पसंद करते हैं, जो उनके रिश्ते को बनाए रखने में मदद करती है।

मेष और सिंह संबंधों के नुकसान

  • मेेष और सिंह की जोड़ी में दोनों अग्नि तत्व की राशियां है और दोनों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।
  • दोनों के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना कठिन है, इसलिए इनके बीच हुआ विवाद लंबा चल सकता है।
  • दोनों लीडरशिप चाहते हैं, किसी रिश्ते के लिए यह मुमकिन नहीं है।
  • मेष हर काम को जल्दी में करना चाहते हैं और सिंह पूरी ईमानदारी से प्लानिंग बनाकर काम करते हैं। मेष की जल्दबाजी सिंह को पसंद नहीं आती है।
  • मेष परिवर्तन चाहते हैं और सिंह को स्थिरता पसंद है। यहां दोनों के विचारों में समन्वय नहीं रहता है।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign