वृश्चिक और कर्क अनुकूलता

एस्ट्रोलॉजी में राशियों की कुल संख्या बारह होती है और प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, अपने स्वयं के गुण, इच्छा एवं लाइफ तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण कर एस्ट्रोलॉजी हमें किसी व्यक्ति की बेसिक स्पेशयलिटी, प्रायोरिटी, कमियों और भय की एक झलक दे सकते हैं। यदि हम राशियों की बुनियादी विशेषताओं को जान लें तो हम लोगों को ज्यादा बेहतर तरीके से जान सकते हैं। जानें Vrishchik & Kark Compatibility (वृश्चिक और कर्क की जोड़ी) के बारे में...

वृश्चिक

24 Oct - 22 Nov

कर्क

22 Jun - 22 Jul
विल पावर
सेल्फ कॉन्फिडेंस
मैग्नेटिक पर्सनैलिटी
स्ट्रांग एटीट्यूड
कूटनीतिज्ञ
साहसी
दृढ़
बेहद कल्पनाशील
लॉयल
पैट्रियोटिक
सहानुभूति पूर्ण
प्रेरक

वृश्चिक और कर्क लव कंपेटेबिलिटी

वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) की जोड़ी की लव कंपेटेबिलिटी अन्य जोड़ियों की अपेक्षा अधिक बेहतर दिखाई देती है। वे दोनों समान रूप से इमोशनल हैं और अपने आसपास अपने प्रियजनों की मौजूदगी पसंद करते हैं। वृश्चिक और कर्क दोनों वाटर एलिमेंट साइन हैं, इसलिए उनके बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिल सकता है।

  • वृश्चिक – कर्क के संबंध दो गहरे भावनात्मक व्यक्तियों का एक गठबंधन है, इसलिए लव और रोमांस कुछ ऐसा है जो यहां बहुत क्लियर होने वाला है। वे एक दूसरे की दुनिया में पूरी तरह से फिट होते हैं और एक बेहतरीन पार्टनरशिप को इंजॉय करते हैं।
  • वृश्चिक और कर्क के प्रेम संबंध प्यार भरे इशारों, चंचल झगड़ों और विश्वास से भरे होते हैं जो आसानी से समय की कसौटी पर खरे उतर सकते हैं।
  • वृश्चिक और कर्क जातकों के लव रिलेशन वंडरफुल हो सकते हैं, यह उनकी प्रशंसा करने वाले व्यक्तित्व के कारण नहीं है, बल्कि इस तथ्य के कारण है कि दो जल तत्व के हैं और दोनों को एक जैसी चीजें पसंद आ सकती है।
  • वृश्चिक और कर्क की जोड़ी के बीच रिलेशनशिप को पनपने में टाइम लग सकता है, लेकिन एक बार जब वृश्चिक और कर्क शुरुआती बाधाओं को पार कर लेते हैं तो उनकी जोड़ी स्थायी हो जाती है।

  क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिष समाधान प्राप्त करें

वृश्चिक और कर्क संबंधों के फायदे

वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) दोनों राशियों का संबंध वाटर एलिमेंट से होता है, इसलिए वे एक-दूसरे के इमोशन और आइडियोलॉजी का सम्मान करेंगे। कर्क जातक वृश्चिक के लिए एक इंस्पीरेशन और आदर्श की तरह होगा, क्योंकि वृश्चिक थोड़े असुरक्षित और ग्रहणशील होते हैं। हालांकि वे कर्क को स्नेह, दया और समर्थन देंगे। वृश्चिक कमजोर और इमोशनल भी हो सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थिति में वे स्ट्रॉन्द और आक्रामक बन कर उभरते हैं।

  • कर्क भावनाओं के महासागर में जितने गहरे होते हैं, उतने ही बाहर भी होते हैं। वृश्चिक में कर्क की तरह डीप इमोशंस हैं, हालांकि वे इसे व्यक्त करने में विफल रहते हैं।
  • यह जानने के लिए कि वृश्चिक क्या कर रहे हैं? उनके पार्टनर को लगातार पूछताछ करने की आवश्यकता होती है, लेकिन कर्क के साथ ऐसा नहीं है।
  • कर्क एक ऐसी राशि है जो रिलेशनशिप में अपना पूरा दिल लगा देती है। वहीं दूसरी ओर वृश्चिक में इमोशन को खारिज करने की प्रवृत्ति होती है। हालांकि कर्क का इमोशनल पार्ट अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को अच्छी तरह से जानता है।
  • दोनों की लाइफ में इमोशनल सेफ्टी और स्टेबिलिटी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। वे एक-दूसरे की जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं।

वृश्चिक और कर्क संबंधों के नुकसान

अन्य राशियों के समान ही वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी रिलेशनशिप में अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही तरह की सिचुएशन को फेस करते हैं। उन दोनों को अपनी रिलेशनशिप में तर्क को स्थान देना चाहिए, अन्यथा उनके लिए प्रैक्टिकल डिसीजन लेना और रिलेशनशिप आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है।

  • वैसे तो वृश्चिक – कर्क के संबंधों में चैलेंजस काफी कम नजर आते हैं, लेकिन रिलेशनशिप के बाहर के तनाव उनके बीच खटपट की स्थिति निर्मित कर सकते हैं।
  • वृश्चिक और कर्क की जोड़ी में उनका बचपन और पिछला समय भी अफेक्टेड कर सकता है। यदि उन्हें अपनी रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग और बेहतर बनाना है, तो उन्हें अपनी उन पुरानी यादों से जूझना होगा जिनसे उन्हें कभी ना कभी कोई ठेस पहुंची है।
  • वृश्चिक और कर्क को अपनी रिलेशनशिप को बेहतर और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए एक दूसरे को अपने अतीत से पूरी तरह परिचित करवाना होगा। अन्यथा उन्हें एक दूसरे के साथ मानसिक, फिजिकली और इंटेलेक्चुएल रूप से जुड़ने में प्रॉब्लम फेस करना पड़ेगा।
  • वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) दोनों ही वाटर एलिमेंट साइन हैं, इसलिए इनकी रिलेशनशिप तो बेहतर होगी, लेकिन कर्क को वृश्चिक का फैला हुआ सामाजिक दायरा परेशान कर सकता है।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign