मिथुन का स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्या (Mithun Health)

आज हम बात करते है मिथुन राशि की। इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा जो सेहत से जुड़ीं समस्या आती है वो है तंत्रिका तंत्र और सांस से जुड़ी हुई। इसके साथ ही पेशाब में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। वायु तत्व की राशि की वजह से यह लोग अधिक संवेदनशील होते हैं।

बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है, जिसकी वजह से आपका बोलचाल, किसी चीज की गंध और फेफड़े इसके अंतर्गत आते है। ये लोग किसी भी बात को लेकर बहुत जल्दी घबराहट महसूस करने लगते हैं। इन लोगों का स्वभाव निराशावादी होता है। इसके साथ ही इनके अंदर दब्बूपन और अधीरता की प्रवृति भी पाई जाती है।

जैसे वायु का काम होता है। हमेशा चलना, ठीक वैसे ही मिथुन वालो के दिमाग का काम होता है हमेशा चलना। आप अच्छे से किसी काम को कर सकें, इसलिए जरूरी है कि दिमाग को आराम दें। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हुआ तो आपके अंदर चिड़चिड़ापन ज्यादा होगा। आपके साथ मूड स्विंग जैसी समस्या भी होगी। इसके अलावा आप तनाव की समस्या से भी ग्रसित होगें।

इतना सब पढ़ने के बाद तो आप मिथुन राशि के जातक हुए, तो डर ही गए होगे। पर डरने की जरूरत नहीं। हर व्यक्ति में कुछ कमी होती है, तो कुछ खूबी भी होती है। अब हम बात करते हैं इस राशि के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से।


मिथुन राशि को होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

मिथुन राशि वाले जातक को सांस की समस्या की वजह से सबसे ज्यादा अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। श्वास संबंधी समस्या और कई तरह की घबराहट की समस्या आपको आमतौर पर दिक्कत दे सकती है और बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पर मजबूर भी कर सकती है। किसी भी काम को समय पर करने और समय पर गंतव्य स्थान पर पहुचने का तनाव दुर्घटना का कारण बन सकता है, इसलिए जरा अपना ध्यान रखें।

मिथुन राशि के जातक अधिकतर कंधे, हाथ और उंगलियों के संक्रमित होने से परेशान रहते हैं। इन लोगों का फेफड़ा और पाचन तंत्र भी थोड़ा कमजोर होता हैं। जिसकी वजह से अस्थमा और श्वसन से जुड़ी समस्या भी पैदा हो सकती है। वायु तत्व होने की वजह से मिथुन वालों को पैरों की समस्या, पीठ दर्द और गठिया से भी ग्रसित हो सकते हैं। किसी भी चीज को ज्यादा सोचने की वजह से ये लोग माइग्रेन और अनिद्रा के भी शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण की गिरफ्त में भी जल्दी आ सकते हैं।

मिथुन राशि वाले अगर इस आलेख को पढ़ रहे है, तो हो सकता है टेंशन की वजह से पानी पी रहे हों। की हाय राम मुझे इतनी सारी बीमारियाँ हो सकती है। अब आप एक बात यहाँ ध्यान दें। तनाव ही आपकी हर परेशानी की वजह है। इसलिए थोड़ा सा योग और प्राणायाम आपको सेहत से जुड़ीं हर परेशानी से निजात दिला सकता है।

इसके साथ ही आप सेहत से जुड़ीं समस्याओं के निदान के लिए किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह भी ले सकते हैं।


मिथुन राशि के लिए आदर्श भोजन

अब बात करते है मिथुन राशि वालों को अपने खाने में किस चीज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि वे स्वस्थ रहे। तो सबसे पहले इन लोगों को कॉफ़ी नहीं पीनी चाहिए। आप कॉफ़ी के शौकीन है, तो आप इसे जितनी हो सके कम से कम मात्रा में पिए। कॉफ़ी की बजाय आप हर्बल टी पीने के लिए प्रयोग करें। यह टी आपकी सेहत बनाने में योगदान देगी। मिथुन राशि वाले खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इन लोगों को फास्ट फूड भी बहुत पसंद होता है। फास्ट फूड खाने की आदत बिलकुल बदल डालें। मिथुन वालों को अपना स्टैमिना बनाये रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए।

मिथुन राशि वालों को अपनी हड्डियां मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स कॉटेज चीज यानी की पनीर को माना जाता है। मिथुन राशि वालों को एक बार में बहुत सारा खाना नहीं खाना चाहिए। इन लोगों को थोड़े- थोड़े समय बाद खाते रहना चाहिए। ये लोग जो खाना दिन में दो बार में जो खाते हैं। उसे दो बार में न खाकर चार बार में खाना चाहिए।


मिथुन राशि वालों की शारीरिक संरचना

अब बात करते हैं मिथुन राशि वालों की कद काठी के बारे में। इन लोगों की लम्बाई अच्छी होती है। इन लोगों की आंखें और चेहरे के भाव बहुत ही खूबसूरत होते हैं। एक बार जो आखें इनके चेहरे पर ठहर जाती है, तो हटने का नाम ही नहीं लेती। इन लोगों की पलके लंबी और गहरी होती है, जिससे आखों की शोभा कई गुना बढ़ जाती है। इनकी आंखों में चंचलता साफ़ नजर आती है। इनकी आंखे किसी भी चीज पर ज्यादा देर नहीं ठहरती। आपकी त्वचा का रंग पीलापन लिए होता है, लेकिन होठों की बनावट ऐसे होती है जैसे ये अभी बोल पड़ेगे। मिथुन राशि वाले आम तौर पर फिट ही रहते हैं। जिम जाना या फिर एक्सरसाइज़ करना सिर्फ कूल दिखने के लिए भी हो सकता है। मिथुन राशि के स्वभाव के बारे में और पढ़ें|

मिथुन राशि वालों का सिर अक्सर लम्बा और संकीर्ण होता है। आपकी चीकबोन्स थोड़ी सी ऊची और मुहं लम्बा होता है। बालों की बात की जाए तो इन लोगों के बाल मीडियम होते है, पर बालों का रंग गहरा होता है। मिथुन वालों की आवाज में अजीब सी खनक होती है। जो इन्हें सबसे अलग बनाती है। आप हमेशा अपनी उम्र से जवान नजर आते हैं।


मिथुन राशि वालों का सौंदर्य

मिथुन राशि की सुन्दरता के बारें में हम थोड़ा सा तो पहले ही बता चुके है, पर वो तो सिर्फ शुरुआत थी। ये लोग बाहर से जितने सुंदर नजर आते हैं। उतने सुंदर ही ये लोग अंदर से भी होते हैं। आप इनको देखकर कभी भी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। येलो और ऑरेंज कलर आपकी खूबसूरती में चार चादं लगा देते हैं। मिथुन राशि वाले अपनी खूबसूरती में थोड़े सी साइनिंग और जोड़ ले तो आप कमाल की लग सकते हैं।

आप खुद में परिवर्तन चाहते है, तो अपनी अलमारी में हर प्रकार के फैशन से जुड़ें हुए कपड़ों को जरुर रखें। इसके साथ समय और परिवेश के हिसाब से इनकों पहने। एक तो आप खुद सुंदर दूसरा आपका फैशन स्टाइल अनोखा। यह चीज आपको फैशन सिम्बल बनने से नहीं रोक सकती।

आप अपने अंदर की क्षमता को निखारना चाहते हैं, तो किसी ज्योतिषी की सलाह ले


मिथुन राशि वालों के कुछ अन्य लक्षण

मिथुन राशि वालों की सूरत और सीरत दोनों ही अच्छी होती है, इसलिए ये लोग फ्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं। इन लोगों को अच्छे से पता होता है, कि कैसे किसी को अपनी ओर आकर्षित किया जाता है। आप जब भी इनके साथ डेटिंग पर जाते हैं, बहुत ही सहज महसूस होता है। ये लोग अपने चार्म का पूरा फायदा भी उठाना जानते हैं। इसलिए एक समय में कई लोगों के साथ डेटिंग भी कर सकते हैं। यह चीज वे तब तक करते है जब तक कि इनकी इच्छा पूरी नहीं हो जाती। आपको लग सकता है कि आप मिथुन वालों के साथ इस मामले में खेल सकते हैं, लेकिन हकीकत में वे आपके साथ खेल रहे होते हैं। किसी के प्रति उनका प्यार, उत्साह और जुनून बहुत जल्दी ही समाप्त हो जाता है। इसलिए ये लोग सबसे ज्यादा अपने पार्टनर बदलते रहते हैं।

मिथुन राशि वाले वैसे तो बहुत शांत स्वभाव के बनते हैं, लेकिन जब आप उन्हें कुछ भी सुनाने के मूड में वापस जाते है तो वकायदा अपने लिए खड़ें होकर प्रतिरोध करते हैं। ये वे लोग है जो अपने लिए खड़ें होने से नहीं डरते। यदि ये आपसे गुस्सा है, तो अपने शब्दों से अपनी नाराजगी व्यक्त जरुर करते हैं।

मिथुन राशि वालों का सबसे ख़ास जो गुण होता है, वो यह है कि ये लोग पैदाइशी रिसर्चर होते है। जहां कहीं भी जाते हैं अपने आसपास की चीजों पर बखूबी नजर रखे होते हैं। इसलिए कभी भी इनको कम समझने की गलती मत करना।

मिथुन राशि वालों के पास गजब का सेन्स होता है, अगर इनका कोई भी दोस्त या साथी किसी भी समस्या से परेशान है। तो ये लोग उसके बोलने से पहले उसे सॉल्व करने का रास्ता बना देते हैं, फिर वो उस व्यक्ति को उस रास्ते पर चलने के लिए स्वतंत्र कर देते हैं। ये लोग बहुत अच्छे सलाहकार भी होते हैं।

मिथुन राशि के बारें में इतना कुछ पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा की यह जातक किस प्रकार के होते है। इनकी खासियत क्या है। इनके साथ कैसे रिश्तों को निभाया जाता है।

अभी सर्वश्रेष्ठ वैदिक ज्योतिषियों से परामर्श करें |



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation