जाने कैसे अलग हैं मिथुन (Gemini woman) राशि की महिलाएं


मिथुन राशि की महिलाओं का पूर्वावलोकन

मिथुन राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व दो तरीके का होता है। पहला एक खूबसूरत महिला के बारे में बताता है तो वहीं वे बहादुर, उत्साही और नियंत्रित महिला की तरह व्यवहार करती है। इसके अलावा वह पल भर में बिल्कुल अलग नजर आती है। ये अपनी सोच, विचारों और सपनों से सब कुछ बदलने की हिम्मत रखती है।


मिथुन राशि की महिला के लक्षण

मिथुन राशि की लड़कियां बहिर्मुखी होती हैं। वे सामाजिकता पसंद करती हैं, बातूनी होती हैं और सभी से मिलना जुलना पसंद करती हैं। ये एक सिक्के को दो पहलुओं की तरह ही होती है। मिथुन राशि की महिलाएं रचनात्मक और सब कुछ आसानी से करने वाली होती हैं।

अनुकूलता से भरपूर

मिथुन राशि की लड़कियां परिस्थितियों के अनुसार ढल जाती हैं। वे जिस परिस्थिति में होती है, उनके अनुसार ही व्यवहार करती हैं। वे जीवन के हर पल को जीने में यकीन करती है। खुले विचारों की होती है, बुद्धि से काम लेती हैं और हर चीज के प्रति उत्साही प्रवृत्ति की होती हैं। यह हर हालात में आगे बढ़ने के लिए खुद को तैयार कर लेती हैं।

जैसा को दो चेहरा मिथुन राशि की प्रतीक होता है, वे बताती हैं दोहरा व्यक्तित्व। पल भर में अपने आप को बदल लेती हैं। जिज्ञासु मन और आत्मा, कुछ नया सीखने के लिए सदैव तैयार रहती हैं। ये हमेशा निरस और बोरिंग कान्वर्सेशन से दूर रहती हैं। वे हमेशा अपने विचारों को सबके सामने रखने और तारीफ पाने के लिए तैयार रहती है।

बहुमुखी

मिथुन राशि की महिलाएं विभिन्न प्रकार के कामों को एक साथ संभालने की क्षमता रखती हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं। वे कई कामों को एक साथ देखकर परेशान होने वाली नहीं है। वे कई तरह के कामों को देखकर बहुत ही उत्साहित हो जाती हैं। ये नए विचारों के साथ रहना, नया काम करना बहुत पसंद करती हैं। वे सांसारिक कार्यों में संलग्न नहीं होती हैं। वे एक बॉस की तरह हैं, जिनकी अपनी एक लाइफ स्टाइल है। सोशल लाइफ में दूसरों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। वे जीवन में सब कुछ समझना चाहती हैं और सब अनुभव करना चाहती हैं।

खुले विचार

मिथुन राशि की लड़कियां बड़े खुले विचारों और खुले दिल वाली होती हैं। ये दोस्ती के लिए खुले दिल से स्वागत करती हैं। ये सोशल बटरफ्लाई की तरह हैं, जो दूसरों के लिए हमेशा अनुकूल हो जाती हैं। वे कहीं भी जाना पसंद करती है, लोगों से बात करना, मिलना, विचार साझा करना इन्हें बहुत पसंद आता है। वे लोगों की नई प्रतिभाओं को सामने लाती हैं, कई छिपी हुई बातें ऐसी भी होती हैं, जिनका व्यक्ति को खुद को ही पता नहीं होता।

उत्साही

मिथुन राशि की महिलाएं बहुत उत्साही, रोमांच पसंद और जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण रखने वाली होती हैं। वे हमेशा अपना लक्ष्य पाने को तैयार रहती हैं। ये अपनी मेहनत और जुनून से मनचाहा मुकाम हासिल कर लेती हैं।

मृदु भाषी

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। ऐसे में मिथुन राशि की महिलाएं अच्छी श्रोता होती हैं। इनकी मीठी वाणी से ये मार्केटिंग की दुनिया में सफल हो सकती हैं। इस क्षेत्र में ये अपनी इच्छा से काम लेती हैं और उसे आसानी से पूरा कर लेती है। ये दूसरों से बात करना पसंद करती हैं। ये महिलाएं दूसरों से उन्हीं के अंदाज में बात करती हैं, जिससे वे काफी सहज महसूस करते हैं।

बेस्ट ऑफ लाइफ

मिथुन राशि की महिलाओं को हमेशा यात्रा पर जाना पसंद होता है। यदि वे छुट्टियां पर जाती हैं तो उनकी प्राथमिकता एक रोमांचक सफर होता है। इनके पास जो साहस और धैर्य होता है, वह बहुत कम लोगों के पास ही होता है। ये लंबे समय तक एक ही काम में नहीं जुड़े रह सकते हैं। ये कुछ समय में ही दूसरा काम करने लगते हैं। इन्हें लगता है कि जीवन बहुत छोटा है, ऐसे में कम से कम समय में ज्यादा काम कर लिया जाए।

जैसे घड़ी की टिक-टिक इनके दिमाग में हमेशा चलती रहती है। ये एक जगह नहीं टिक पाती बस आगे बढ़ने या कुछ न कुछ करने की कोशिश में लगी रहती हैं। ये तितली की तरह हैं, एक से दूसरी जगह उड़ती रहती हैं। मजाकिया और दूसरों को खुश करने वाले लोग इन्हें बहुत पसंद आते हैं।

यहां एक चकित करने वाली बात यह भी है कि हो सकता है कि आप मिथुन राशि के जातक नहीं है फिर भी यह गुण आप में हों। ऐसा संभव है आपके चंद्रमा की वजह से। अब जानें! मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण से

बौद्धिक

मिथुन राशि की महिलाएं अत्यधिक ज्ञानी होती हैं। वे हमेशा सीखने के लिए तैयार रहती हैं। स्कूल के समय में जब शिक्षक बहुत कठोर होते हैं, ऐसे में भी ये मिथुन राशि की लड़कियां सीखने और अनुभव हासिल करने में आनंद महसूस करती हैं। ये महिलाएं बौद्धिक रूप से सशक्त होती हैं। ये आराम से किसी भी विषय पर बात कर सकती हैं, विचारों या बौद्धिकता में इन्हें पकड़ पाना मुश्किल होता है, इनका दिमाग तेजी से काम करता है।

जब तक कोई यह समझता है कि आपके मन में क्या है, आप का मन एक छोड़ से दूसरे छोड़ तक पहुंच चुकी होती हैं। आप विचार इतने तेजी से बदलती हैं कि कोई आपकी होड़ नहीं कर सकता। यदि आप किसी बात को लेकर बोर हो रही होती हैं तो आपका मन उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाएगा। आप हर मामूली और बारीक बात पर नजर रखते हैं।

निरंतरता की कमी

मिथुन राशि की महिलाओं में स्थायित्व की कमी होती है। वे एक स्थान पर रुक नहीं पाती हैं। वे स्वच्छंद होती हैं। इनके लिए किसी भी तरह का वादा करना संभव नहीं होता है। ये अपने तेज तर्रार स्वभाव के कारण ये पूरी तरह विश्वास लायक नहीं होती हैं। ये काम को आधे में ही छोड़ देती हैं, पूरा नहीं करती। ये हमेशा एक से दूसरे काम को लेकर जगह बदलती रहती हैं। ये आलस्य के कारण नहीं होता बल्कि यह एकाग्रता की कमी के कारण होता है।

निर्णय क्षमता की कमी

मिथुन राशि की लड़कियां के विचार जल्दी-जल्दी बदलते रहते हैं। ये अपनी महत्वाकांक्षा और जीवन के लक्ष्य पर एक जगह नहीं टिके रहती हैं। जैसा कि ये अप्रत्याशित कदम उठाती हैं, ऐसे में इन पर किसी तरह की जिम्मेदारी छोड़ना मुश्किल होता है। इस राशि की महिलाओं को तय समय में काम करने में परेशानी आती है, उन्हें कुछ अधिक समय चाहिए होता है। नए नजरिए से किसी भी काम को करने की सोचना या नई रणनीति तैयार करना, इस राशि की महिलाओं के लिए नहीं होता है। ये जल्द ही किसी फैसले पर नहीं पहुंचती हैं। हमेशा मन में संशय की स्थिति बनी रहती है। उन पर लगाम लगानी जरूरी हो जाती है। इन्हें उदास प्रवृत्ति की भी कहा जाता है पर फिर भी ये बदलाव लाने के लिए तैयार रहती हैं। अपनी हद से बाहर निकलकर सोचना इनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


मिथुन राशि की महिला के साथ डेटिंग

मिथुन राशि की महिलाओं के साथ तालमेल बैठाने वाली राशियां: मेष, सिंह, तुला और कुंभ

जहां तक बात प्रेम संबंधों की है, मिथुन राशि की महिलाएं बहुत खास होती हैं। वे खूबसूरत, उत्साही और ऊर्जा से भरपूर होती हैं। वे बातूनी होती है, ऊर्जावान होती हैं, शोर करने के बजाय काम करके दिखाने में विश्वास रखती हैं। मिथुन राशि की लड़कियां एक जगह कमिटमेंट करने में विश्वास नहीं करती हैं। ये जल्द ही नीरसता महसूस करती हैं। ये प्यार में एक ही व्यक्ति के साथ रहने में भरोसा नहीं करती है। ऐसी महिलाएं पुरुषों का लुभाती हैं। ये बुद्धिमत्ता, बहुमुख्री प्रतिभा और सामाजिकता को बताती हैं। इन्हें पसंद करने वाले को पूरी तरह समर्पित होना होगा। ये भावनाओं से भरी रहती हैं। कई बार बचकाना बातें भी कर देते हैं।


मिथुन राशि की हस्तियां

एंजेलिना जोली
कॉर्टनी कॉक्स
सोनम कपूर
शिल्पा शेट्टी
ऑक्टेविया स्पेंसर
हेलेना बॉनहैम कार्टर
एमी शूमर
नताली पोर्टमैन


मिथुन राशि की महिलाओं को कैसे लुभाएं

जहां तक मिथुन राशि की महिलाओं की है, उन्हें मनाना या आकर्षित करना बेहद मुश्किल है। दरअसल ये एक फैसले पर टिकी नहीं रहती हैं। बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होती हैं, इनकी डिमांड भी अधिक रहती है।

उनके दोहरे व्यक्तित्व को पहचाने

मिथुन राशि की महिला के साथ होने का मतलब है एक साथ दो या तीन लोगों की महिलाओं को समझना। आपको उनकी दोहरी मानसिकता का ध्यान रखना होगा। ये दोनों व्यक्तित्व एक साथ संभालना बहुत मुश्किल होता है। आपको पहले उसे फैसला लेने देना चाहिए। इसके बाद प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

एक अच्छे श्रोता बने

उन्हें बात करना बहुत पसंद है। आपका अच्छा श्रोता होना बहुत जरूरी है। तभी संतुलन बन पाएगा। बातचीत के दौरान पूरा ध्यान भी देना होगा। आपको बात करते समय भी भावनाओं का ध्यान रखना होगा।

पूरा स्पेस दें

अगर आप उसे खुश रखना चाहते हैं तो पूरा स्पेस दें। विश्वास रखें और ज्यादा चिंतित न हों। किसी तरह के वादे के लिए दबाव न डालें। व्यक्तिगत सवाल पूछने से परहेज करें। उसकी योजनाओं के अनुकूल आपको ढलना होगा। वह स्वच्छंद प्रकृति की है, ऐसे में उस पर हक जताना भी नहीं होगा।

खूब हंसाएं

आपको उसका पूरा साथ देना होगा। हमेशा हंसते रहना होगा। अपने मजाकिया अंदाज से आप उसे खुश रख सकते हैं। ज्यादा भावनात्मक या अवसाद पूर्ण बातचीत न करें। अपने जीवन में अवांछित समस्याओं को दूर करना चाहते हैं? पाइए निशुल्क जन्मपत्री



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation