धनु और वृश्चिक अनुकूलता
धनु
वृश्चिक
धनु और वृश्चिक लव कंपेटेबिलिटी
किसी भी निर्णय को लेते समय जल राशि वृश्चिक अधिक संयमित है। जबकि अग्नि राशि धनु सहजता के साथ सबसे अच्छे दोस्त साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं धनु – वृश्चिक के लव रिलेशन के बारे में कुछ अधिक।
- अक्सर यह कहा जाता है कि मल्टी टास्किंग एक ही बार में कई चीजें खराब कर सकती हैं, लेकिन यह धनु और वृश्चिक के मामले में सही नहीं है, क्योंकि मल्टी टास्किंग धनु – वृश्चिक संबंध का आधार है।
- ये दोनों विपरीत आकर्षण के सबसे बेहतर उदाहरण हैं, उनके पास प्रेम, संबंध और अनुकूलता की अलग – अलग परिभाषाएं होंगी। फिर भी वे एक – दूसरे के लिए खिंचाव महसूस करेंगे और एक – दूसरे से प्यार करेंगे।
- एक बार जब वे प्यार और जीवन के लिए अपने अलग – अलग नजरिए के बारे में एक – दूसरे के लिए खुल जाते हैं, तो उनमे बड़े पैमाने पर तालमेल बनाने की क्षमता होती है।
- उनकी लव लाइफ खट्टे मीठे अनुभवों से भरी हो सकती है, उन्हें किसी हल पर पहुंचने के लिए एक दूसरे से भिड़ना पड़ता है। हालांकि वे दोनों अपने प्यार को बनाए रखने के लिए कोई ना कोई रास्ता खोज ही लेते हैं।
धनु या वृश्चिक राशि के जातक के साथ चल रही शादी की बात? हां करने से पहले अपनी कुंडली का मिलान कीजिए फ्री……
धनु और वृश्चिक संबंधों के फायदे
वृश्चिक जल और धनु अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। दोनों एक-दूसरे की तीव्रता को कम करके एक-दूसरे के अनुकूल बना सकते हैं। जब धनु और वृश्चिक अपना रिश्ता जोड़ते हैं तब यह रोमांचक और प्रेरक बन सकता है। आइए जानते हैं इसके संबंधों के कुछ फायदे।
- वृश्चिक के लाॅर्ड मंगल है, जबकि धनु के गुरु। ज्योतिष में दोनों के मिलन को अच्छा कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों का मिलन सदैव लाभकारी होता है।
- धनु – वृश्चिक के बीच जबरदस्त समझ होती हैं, जो उन्हें एक दूसरे पर ट्रस्ट करने में हेल्प करती है।
- धनु वृश्चिक दो स्ट्राॅन्ग पर्सनेलिटी वाले लोगों की जोड़ी हैं। उनमें एक दूसरे के विचारों के साथ आगे बढ़ने की जबरदस्त क्षमता होती, जो बहुत कम राशि वाले लोगों में होती है।
- वृश्चिक गहरे विचार वाले लोग हैं, वहीं धनु के पास एक विस्तृत इमेजिनेशन पावर है। दोनों एक-दूसरों को अपनी कंफर्ट जोन से बाहर आने में मदद करते हैं।
- धनु में रिश्तों में तालमेल बैठाने की गजब की क्षमता होती है, जो कि वृश्चिक के लिए केक पर चेरी के समान है, क्योंकि वे स्थितियों को कंट्रोल करना पसंद करते हैं।
वैवाहिक जीवन में आने वाली है कोई परेशानी, या बीतेगा बेहतरीन जीवन? अभी अपनी जन्मपत्री देखें……
धनु और वृश्चिक संबंधों के नुकसान
ज्योतिष के अनुसार, पानी और आग के बीच की जरूरतें अलग अलग हो सकती है। उन्हें एक सामान्य जमीन खोजने की जरूरत होगी। आइए आगे जानते हैं, धनु और वृश्चिक के रिश्तों में और क्या गलत हो सकता है।
- स्टेबल वृश्चिक और गतिशील धनु को एक स्पीड में आगे बढ़ने में परेशानी होगी।
- वृश्चिक रिश्ते पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं, वे इससे स्वतंत्र नजरिया रखने वाले धनु को कुछ दिक्कत हो सकते हैं।
- कई बार धनु वृश्चिक को अंधेरे में रखते हैं। इससे दोनों के बीच विश्वास की नांव डगमगाने लगती है।
जीवन में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री……
धनु और वृश्चिक मैरिज कंपेटेबिलिटी
धनु और वृश्चिक एक ऐसा कपल है, जिनके पास सबसे मजबूत बौद्धिक वार्तालाप है, जो उनके बीच शादी की मजबूत संभावनाओं को दर्शाता हैं।
- धनु एक राशि है, जो शादी की बात आने पर थोड़े असहज हो जाते हैं, यदि वे वृश्चिक के साथ विवाह की दहलीज तक पहुंचते हैं, तो बहुत अधिक संभावना है कि शादी लंबे समय तक चलेगी।
- धनु और वृश्चिक कपल की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑनेस्टी होती है।
- मैरिड लाइफ में दोनों को डोमेस्टिक लाइफ का बोझ महसूस होगा, लेकिन वे इसे हल करने करने के लिए बातचीत का माध्यम चुनते हैं।
- दोनों कॅरियर को लेकर महत्वाकांक्षी और फोकस होते हैं। वे अपने पार्टनर को उनका लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सपोर्ट भी करते हैं।
दांपत्य जीवन में मिलेगी खुशियां, या होगी परेशानियां अपने साथी के साथ अपनी अनुकूलता जांचे फ्री……
धनु और वृश्चिक सेक्सुअल अनुकूलता
धनु – वृश्चिक के सेक्सुअल रिलेशन बहुत शानदार हो सकते हैं। उनकी सेक्सुअलिटी का लेवल भी एक समान होता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ और पहलू।
- धनु को वृश्चिक की सेक्सुअलिटी अट्रेक्ट करती है। वे दोनों फिजिकल रिलेशन के लिए एक दूसरे की ओर नेचुरली अट्रेक्ट होते हैं।
- हालांकि उनकी सेक्स लाइफ में तब समस्याएं भी देखने को मिलती है जब वे एक – दूसरे पर बहुत अधिक थोपने या मांगने लगते हैं।
- सेक्सुअल रिलेशंस आपसी समझ और आराम पर निर्भर करती है। जब एक बार रिश्ते उत्तेजना कम हो जाती है, तो उनके बीच के इंटीमेसी कम हो सकती हैं, क्योंकि वे आराम करने और लुभाने के बजाय एक – दूसरे पर हावी होंगे।
धनु और वृश्चिक कई मायनों में एक समान हैं, क्योंकि दोनों बहुत ही रोमांचकारी और उत्साहित होते हैं। धनु और वृश्चिक के बीच के रिश्ते में कभी लेजी नहीं होते हैं। जब वृश्चिक किसी बात पर असहमत होते हैं, तो संभावना है कि चीजें थोड़ी तनावपूर्ण हों, लेकिन उन्हें पता होगा कि कब रुकना है। धनु और वृश्चिक अनुकूलता अन्य जोड़ियों की अपेक्षा ज्यादा कंपेटेबल और बैलेंस्ड नजर आती है।
धनु या वृश्चिक राशि के जातक के साथ चल रही शादी की बात? हां करने से पहले अपनी कुंडली का मिलान कीजिए फ्री……