वृश्चिक और वृषभ राशि अनुकूलता

हजारों सालों से एस्ट्रोलॉजी हमारे प्रेजेंट, पास्ट और फ्यूचर की घटनाओं का सटीक आकलन करता आ रहा है। यही कारण है कि इंडियन कल्चर में विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने से पहले दो लोगों के बीच की कुंडली मिलान कर उनकी रिलेशनशिप के फ्यूचर का आकलन किया जाता है। हम यहां एस्ट्रोलॉजी के बेसिक प्रिंसिपल्स का उपयोग करके वृश्चिक और वृषभ राशि की जोड़ी के संबंधों को जांचने की कोशिश करेंगे-

वृश्चिक

24 Oct - 22 Nov

वृषभ राशि

21 Apr - 21 May
विल पावर
कॉन्फिडेंस
मैग्नेटिक पर्सनेलिटी
स्ट्रॉन्ग एटीट्यूड
कूटनीतिज्ञ
साहसी
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
भरोसेमंद
उदार
इंसानियत से भरपूर

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के बीच प्रेम

वृश्चिक – वृषभ राशि की जोड़ी का लव रिलेशन काफी स्ट्रॉन्ग और एक्साइटिंग होता है। ये दोनों ही बहुत वफादार और प्रखर व्यक्ति होते हैं जो आपसी लगाव को इच्छापूर्वक और एक दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ एक्सेप्ट करते हैं। ये दोनों ही काफी जिद्दी होते हैं और उनकी अपनी पहले से निश्चित आदतें भी होती हैं इसलिए उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी अक्सर आपस में क्रैश हो सकती है।

  • राशि चक्र की दो बेहद महत्वपूर्ण राशियों में से एक वृश्चिक और वृषभ एक दूसरे से कई मामलों में विपरीत होने के बावजूद एक दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते ही अट्रैक्शन की गहरी भावना महसूस करते हैं।
  • वृश्चिक और वृषभ राशि की जोड़ी कभी-कभी एक दूसरे के विपरीत है, इसलिए वे एक दूसरे के लिए पूरक की तरह काम कर सकते हैं। दोनों ही एक दूसरे की स्ट्रेंथ और वीकनेस को बैलेंस कर सकते हैं।
  • वृश्चिक जातकों को अपने किसी भी रिलेशनशिप में सेफ्टी की आवश्यकता होती है, वृश्चिक की ये सभी जरूरतें वृषभ के अलावा बेहतर रूप से कोई फुलफिल कर सकता।
  • वृषभ अपने प्रेमी के लिए पूरी तरह से डिवोटेड होते हैं और रिलेशनशिप में किसी भी तरह की असमानता को एक्सेप्ट नहीं करते हैं। वृषभ का यह न्यायपूर्ण रवैया वृश्चिक को उनके प्रति गहरी आस्था के लिए प्रोत्साहित कर सकता है

कैसा होगा आपका परफेक्ट पार्टनर, कुंडली से जुड़े राज को जानिए अभी, बात करें हमारे ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल FREE

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के संबंध

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के संबंधों के बारे में कहा जा सकता है कि वे दोनों एक दूसरे के प्रतिकूल नहीं है, बस दोनों को रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए प्रयत्न करने होंगे। उनका शक्की और कठोर स्वभाव रिश्ते को तोड़ सकता है। उनकी जिद एक दूसरे के निजी विचारों को महत्व नहीं देती है। इन सभी अवगुणों के बावजूद, उनके बीच फिजिकल कैमिस्ट्री बहुत अच्छी है, जो उन्हें रोमांस के लिए प्रेरित करती है।

  • वृश्चिक जातक अपने निर्धारित लक्ष्यों के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं, इसलिए जब एक बार वे रिलेशनशिप में बने रहने का डिसीजन कर लेते हैं तो अंत तक उसे बनाए रखने के लिए परिश्रम करते हैं। वृषभ के संबंध में भी ऐसी ही बातें कही जा सकती है। कह सकते हैं वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी मजेदार हो सकती है।
  • वृश्चिक और वृषभ का रिश्ता तीव्रता और योग्यता से संचालित होने वाला संबंध है। वे एक-दूसरे को लव की फीलिंग कराने के लिए लंबा सफर तय कर सकते हैं।
  • वैदिक एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जल और पृथ्वी एक दूसरे के पूरक तत्व हैं, और इनका एक दूसरे के साथ संबंध उनकी सार्थकता में वृद्धि करता है।
  • वृषभ जातक वृश्चिक के रहस्यमयी और जटिल पक्ष का पता लगाना चाहते हैं, दूसरी ओर वृश्चिक अपने लिए उच्च मानक तय करके चलता है। वृश्चिक को अपने लिए किसी प्रतिबद्धता वाले व्यक्ति की तलाश होती है और प्रतिबद्धता के लिए वृषभ से बेहतर कोई नहीं हो सकता।
  • वृश्चिक अपने साथी का सपोर्ट करेगा और अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अपने वृषभ पार्टनर के साहस की प्रशंसा करेगा। वृश्चिक अपने साथी को वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के नुकसान

एस्ट्रोलॉजी में वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी में दोनों ही को काफी हद तक एक दूसरे के लिए कम कंपीटेबल समझा जाता है। हालांकि जिस तरह कोई रास्ता स्ट्रेट नहीं होता उसी प्रकार लाइफ में भी कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। वृश्चिक और वृषभ पर भी लाइफ का यह सिद्धांत अन्य राशियों की तरह ही काम करता है।

  • वृश्चिक और वृषभ राशि की जोड़ी दोनों ही फिक्स नेचर के साइन हैं, इसलिए दोनों ही जिद्दी और अपने तरीके से सेट होने वाले लोग हैं। वे दोनों ही बदलती परिस्थितियों में समायोजित होने के लिए अचानक असहमत हो सकते हैं।
  • वृश्चिक और वृषभ राशि इंडिपेंडेंट और मनमौजी किस्म की राशियां है, इनमें अपनी शर्तों पर जीवन जीने की ठसक होती है। इससे उनके बीच विवाद हो सकता है।
  • तर्क वितर्क के समय ये एक दूसरे के सामने अपनी इमोशंस को अच्छे से व्यक्त करने में विफल होते हैं। नतीजतन किसी छोटी – मोटी समस्या पर भी वे किसी तरह का बड़ा रिएक्शन दे सकते हैं।
  • वृश्चिक – वृषभ के बीच इमोशंस का मूक आदान प्रदान में भी प्रॉब्लम हो सकती है।

क्या आप अपने रिलेशनशिप के इश्यू को लेकर परेशान हैं? तो अपने और अपने पार्टनर के नाम की अनुकूलता जानिए, यहां बिल्कुल FREE!

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign