कर्क राशि की विशेषताएं

पानी तत्व से सम्बंधित कर्क, राशि चक्र की चौथी राशि है। कर्क स्वभाव से काफी भावुक होते हैं। वे बहुत ही ज्यादा अंतर्ज्ञान से भरे हुए और दयालु होते हैं, इसका अर्थ है आप अत्यंत अच्छे इंसान हैं। आप बहुत ही ज्यादा लॉयल हैं, जोकि आपको एक अच्छा लाइफ पार्टनर बनाता है। कर्क बहुत ही अच्छे माता -पिता साबित होते हैं। आप स्वभाव से भावुक होते हैं, इस कारण लोगों को आपकी संगत अच्छी लगती है। कर्क, सबके राज बहुत अच्छे से निकलवा लेते हैं, और अच्छी बात ये है की वे किसी भी राज को छुपाए रखने में माहिर होते हैं।

अंतर्ज्ञान से भरे हुए : कर्क की सबसे बड़ी खूबी

कर्क की सबसे बड़ी खूबी है कि ये स्वभाव से बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते हैं। साथ ही ये आत्मसुरक्षा में विश्वास करते हैं। सबसे कमाल की बात ये है की इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्र है, जो कि सुख सुविधा, खुद की देखभाल, और मातृ भाव की ऊर्जा को दर्शाता है। आपका मूड चन्द्रमा की कलाओं की तरह ही निरंतर रूप से बदलता रहता है। ज्यादातर कर्क पारिवारिक लोग होते हैं और इनके लिए परिवार सर्वस्व होता है। इसलिए ये जल्द ही मातृ छवि में ढल जाते हैं। कितनी ही बार ये अच्छी प्रकार पालन पोषण, और नियंत्रण करने में अंतर नहीं कर पाते हैं, जिसका परिणाम सुखद नहीं होता है।

कर्क की विशेषताएं

कर्क काफी रहस्यमयी होते हैं, इसलिए इनके सही स्वभाव का परिचय जल्दी नहीं मिल पाता है। अंतर्ज्ञान से भरे हुए कर्क बहुत ही दयालु होते हैं। वो अपने सुविधा अनुसार अपने लिए आरामदायक जगह बना लेते हैं, और वहां घंटों बिताना पसंद करते हैं। कर्क के मिजाज में लॉयल्टी होती है, जो किसी भी दूसरे राशि से ज्यादा होती है। आपके मूड स्विंग के लिए ही कहावत बनी है “पल में तोला, पल में माशा”-यानी मिनट-मिनट में आपका मूड गुस्सैल से शांत तो कभी हंसी मजाक वाला हो जाता है। दूसरे आपके मूड का अनुमान नहीं लगा पाते हैं।

सकारात्मक विशेषताएं (सर्वोत्तम से उत्तम)

अंतर्ज्ञान (पूर्वाभास)

आपके अंदर अलौकिक रूप से पूर्वाभास की क्षमता होती है। उन्हें पता होता है की उनके सामने बैठा व्यक्ति कितने पानी में है। ये लोगों के व्यक्तित्व को बहुत ही अच्छी तरह पढ़ लेते हैं। कर्क के आंखों में धुल झोंकना या धोखा देना नामुमकिन सा है। आप काफी अच्छे जासूस बन सकते हैं, क्योंकि आप में लोगो के राज सूंघने की कला है। कर्क अपने हिसाब से स्थिति अनुसार अच्छा या बुरा रूप धारण कर सकते हैं।

विश्वासपात्र

आप किसी फ़िल्मी हीरो से काम नहीं होते जब भी प्यार और परिवार की बात आती है। जिन लोगों से आप प्रेम करते हैं,उनकी सौ गलतियां भी आप माफ कर सकते हैं। कर्क रिश्ते में पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। वे किसी भी तरह की बात छुपाते नहीं हैं और बदले में अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करते हैं। वो रिश्ते में लॉयल रहते हैं।

चार्मिंग (मनोहर रूप)

सपने के राजकुमार सी चार्मिंग व्यक्तित्व वाले कर्क में बहु प्रतिभा भरी होती है। ये व्यावहारिक, दयालु, हंसमुख, पैशिनेट और जोखिम भरे कामों में रस लेने वाले होते हैं। अगर आप अपने सबसे अच्छे मूड में हैं तो आप माहौल में चार चांद लगा देते हैं और ऐसे समय में आप दूसरे लोगों से भी ऐसे ही अपेक्षा करते हैं।

रचनात्मक (बाएं हाथ का काम)

आपके अंदर कमाल की कल्पना शक्ति भरी हुई है, जो एक शब्द से पूरी कहानी बनाने की क्षमता रखती है। आपको शब्दों को कहानी और कविताओं में ढालने का फन आता है। कर्क जन्म-जात कलाकार होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के कला में हमेशा व्यस्त रहते हैं। आपके अंदर का कलाकार अपनी बात को कला के जरिए व्यक्त करके संतुष्ट होता है।

भावुक प्रवृति

आपकी बातों में एक व्यावहारिक गहराई होती है, जो आपके सुलझे व्यक्तित्व को दर्शाता है। कर्क बहुत ही अच्छे माता -पिता साबित होते हैं, और हमेशा की परिवार से जुड़े रहते हैं। आपके लिए निष्ठा सबसे महत्वपूर्ण वस्तु होती है। कर्क अपने आसपास के लोगों से गहराई से जुड़े होते हैं, इस कारण संवेदनशील भी होते हैं। आप दूसरे का दर्द गहराई से अनुभव करते हैं और उनके लिए सहानुभूति भी रखते हैं।

नर्म दिल

आपको अपने दिल की बात लोगों से कहने में तकलीफ होती है, कर्क इस बात से डरते हैं की वो कहीं किसी की नुकसान ना पहुंचाएं। अगर आप किसी भी बात से दु:खी होते हैं कर्क जवाब देना बंद कर देते हैं। कर्क कई बार अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बचपना भी कर जाते हैं, पर इन्हें अपनी गलतियों से सीखना आता है। वे बहुत जल्दी बातों को समझ लेते हैं। अगर एक बार ये किसी के साथ जुड़ जाते हैं और भावनाएं शेयर करने करते हैं, इनके लिए फिर रुकना मुश्किल हो सकता है। अगर आपका कोई कर्क मित्र है, या परिवारिक सदस्य तो वो ही आपको आपके जन्मदिन की बधाइयां देगा। कर्क के लिए परिवार, दोस्त, और करीबी सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।

नकारात्मक विशेषताएं (कड़वा करेला)

कर्क बहुत ही ज्यादा मूडी होते हैं, और विवाद को जिंदगी भर नहीं भूलते हैं। किसी सांप की तरह अगर आपने इन्हें एक बार छेड़ दिया तो आपको इनका गुस्सैल रूप देखने को मिल सकता है, जो कि बदला लेने में पीछे नहीं हटता है। कर्क के मूड स्विंग्स सबको परेशान करते हैं। कर्क गुस्से वाले स्वभाव के होते हैं। और इन्हें धोखा देना बहुत भारी पड़ सकता है। वहीं अगर ये अपने पार्टनर पर शक करते हैं तो रिश्ता टूटने का डर बना रहता है। अपने संवेदनशील स्वभाव के कारण कर्क अपनी नाराजगी जिंदगी भर ढोते हैं। इसी स्वभाव के कारण इसके बाकी के गुण भी कई बार अवगुण का रूप ले लेते हैं।

मूडी (घडी का पेंडुलम)

कर्क में मूड स्विंग की सबसे बड़ी समस्या होती है। अगर ये किसी बात पर जलन का अनुभव करते हैं तो अपनी भावनाओं को गुस्से में तुरंत व्यक्त कर देते हैं। आप तब भी गुस्सा हो जाते हैं, जब आपके इमोशनल जरूरतें पूरी नहीं होती हैं। इसका मुख्य कारण चन्द्रमा की तरह बदलता आपका मूड है। आप एक पल में खुद होते हैं तो दूसरे ही पल किसी भी बात पर नाराज हो सकते हैं।

नेगेटिव (मुझसे बुरा कोई नहीं)

चन्द्रमा के प्रभाव से कर्क के नकारात्मक पक्ष दिखाई देता है। ये जिंदगी भर आत्म-सम्मान की कमी से जूझते रहते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाली बात ये होती है कि कर्क नाराजगी को जिंदगीभर साथ रखते हैं। आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा आपको चीजों में अच्छे की जगह बुराई ही दिखती है। एक आधे भरे गिलास को आप आधा खाली ही कहेंगे। आपके घाव भरने में उम्रभर का समय भी कम पड़ता है और ये आपको हमेशा तकलीफ देता है।

जुनून

कर्क बहुत ज्यादा जुनूनी होते हैं। इनकी, किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोंचने की आदत होती है। कई बार वो छोटी छोटी बातों पर इतना तवज्जो देते हैं की समय बहुत बर्बाद होता है। अगर एक बार कोई बात इनके दिमाग में घर कर जाती है, उसे निकलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

अप्रत्याशित

कर्क के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी परेशानी इनका मूड स्विंग होता हैं। इसकी वजह से आप इनके व्यवहार का पता नहीं लगा सकते हैं, कि कब कैसे बदल जायेगा। साथ ही इनका अत्यंत भावुक होना भी इनके मूड स्विंग की वजह होती है। केकड़े की तरह ही ये अपने शेल में छुपे रहते हैं, और खुद को आत्मरक्षा प्रदान करते हैं। अपनी भावनात्मक सुरक्षा के लिए ये कभी भी अपने दोस्ताना व्यवहार को बदल कर संकोची हो सकते हैं।

शंकालु

कर्क अपने आत्मसुरक्षा के स्वभाव की वजह से लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं। लोगों पर भरोसा नहीं कर पाना और स्वभाव से शंकालु होने की वजह से ये हमेशा असुरक्षा की भावना से भरे रहते हैं। कर्क तुरंत ही अपने खोल में समां जाते हैं, जैसे ही असुरक्षित अनुभव करते हैं। ये कभी मुश्किल होता है कर्क को भरोसे में ले कर उनके मन की बात जानना। वो जल्दी किसी के साथ अपनी आत्मीय भावना नहीं शेयर करते हैं।

बदले के भावना

कर्क छोटी छोटी बातों पर भी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। अगर कोई इन्हे छोटी तकलीफ भी दे तो बदले की भावना से भर जाते हैं। इनका कल्पनाशील दिमाग कई बार विनाशकारी विचारों में कैद हो जाता है। कर्क को खुश करना बहुत मुश्किल होता है। इनसे बात करने के पहले इंतजार करें जब तक इनके गुस्से का ज्वाला पूरी तरह फुट कर खत्म हो जाएं।

कर्क के प्रेम सम्बन्ध (रूमानी प्रेमी)

कर्क दिल से राजा होते हैं, जिसके वजह से ये पारिवारिक बन कर रहते हैं। ये बहुत ही अच्छे माता-पिता साबित होते हैं। कर्क घर पर समय बिताना पसंद करते हैं। इनमे परम्पराओं के लिए काफी सम्मान होता है। कैंडल लाइट डिनर या फिर चांदनी रात में रोमांटिक वॉक इनके व्यक्तित्व में है। कर्क अपने प्रेमी की, किसी बच्चे की तरह देखभाल करते हैं और बदले में ऐसे ही व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। आप एक पारिवारिक प्राणी हैं इसलिए आपको परिवार और नजदीकी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद आता है।

कर्क का जीवन और परिवार

कर्क के लिए परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। वे परिवार को साथ ले कर चलना पसंद करते हैं, और हर पारिवारिक सदस्य के साथ उनका बंधन बहुत मजबूत होता है। कर्क अपने परिवार और करीबी लोगों की परवाह करते हैं और उनके लिए प्रोटेक्टिव होते हैं। कर्क को सबसे ज्यादा अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद होता है। इनके दया की भावना कूट-कूट कर भरी होती है, साथ ही वो आत्मज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। जो इन्हें दूसरों के लिए सोचना सिखाता है। पर कई बार इसकी वजह से वे बातों को व्यावहारिक रूप से नहीं सोच पाते हैं।

कर्क का काम और पैसा (मेहनतकश)

आप किसी भी काम के लिए कर्क पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं। वो अपनी नजर लक्ष्य पर रखते हुए पूरी शिद्दत से काम करते रहते हैं, और अकेले भी काम पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं। कर्क एक अच्छे लीडर भले ना हो पर कोई भी काम लगन और निष्ठा से खत्म करते हैं। कर्क पैसे बचाने की कला जानते हैं और कभी भी अपने पैसे के लिए चिंतित नहीं होते हैं। आप हमेशा ऐसा कॅरियर चुनते हैं, जो आपकी रचनात्मकता को निखारें।

सारांश

कर्क राशि का प्रतीक केकड़ा हैं। कर्क बहुत भावुक होते हैं, हालांकि बाहर से बहुत कठोर नजर आते हैं कवच की तरह लेकिन अन्दर से बहुत नरम और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के कठोर शब्द इन्हें आसानी से चोट कर सकते हैं। कर्क अक्सर अवसाद से ग्रस्त हो जाते हैं। कर्क अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ शांति की तलाश में रहते हैं। ये परिवर्तनशील मूड से परेशान रहते हैं, और जल्द ही अपना आपा ऐसी बातों में खो देते हैं जो दूसरों को छोटी लग सकता हैं। कर्क अपने अतीत की बातों से इतने प्रभावित होते हैं कि जल्दी से जाने नहीं देते हैं, जो आपको भविष्य को प्रभावित करता है। ये चालाक और नि:स्वार्थ एक ही समय में हो सकते हैं। इन्हें हास्य की एक गहरी समझ है, और जो बातें कहते हैं, दोस्तों को हंसी से लोट पोट कर देता हैं। कर्क एक पारिवारिक व्यक्ति हैं, और इनके लिए अपना घर दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण हैं।