कर्क और मकर अनुकूलता

बदलते दौर में नई और पुरानी पीढ़ियों के बीच के फासले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रिश्तों में बंधी आपसी डोर लगातार कमजोर होती जा रही है। संयुक्त परिवारों के टूटने और एकल होते जाने का सिलसिला तो अब पुराना हो चुका है, लेकिन अब एक छोटे परिवार में भी लोग रिश्तों में सही तालमेल नहीं बिठा पा रहे है। रिश्ते तनाव भरे होने लगे हैं। वैदिक ज्योतिष में सरल उपाय है, जिसे अपनाकर आप अपने लिए पहले से ही अनुकूल रिश्ते और संबंध स्थापित कर सकते है। कैसे? वह हम जानेंगे कर्क और मकर राशियों के माध्यम से, आइए शुरू करते हैं।

मकर और कर्क राशि के जातकों की अनुकूलता कैसी रहेगा अभी पाइए विस्तृत संगतता रिपोर्ट......

कर्क

22 Jun - 22 Jul

मकर

22 Dec - 20 Jan
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक
इंस्पायरिंग
ड्रामेटिक
उदार
सेल्फ अवेयर
रेस्पेक्टफुल
ऑप्टिमिस्टिक
लविंग
नोबल
लाॅयल और अभिमानी

कर्क – मकर लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और मकर का प्रेम संबंध आमतौर पर एक बहुत अच्छा संयोजन हो सकता है। मकर और कर्क दोनों गहरी आपसी समझ साझा करते हैं। इन विशेष संकेतों में बहुत कुछ एक समान है, वे दोनों घरेलू हैं और अपने साथी के साथ घर पर शांत और रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं।

  • कर्क और मकर की जोड़ी अपने रिश्ते में स्थिर होगी और अपने रिश्ते की शुरुआत में चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएगी।
  • एक बार जब उनमें गहरी समझ होती है, तो वे मजबूत बंधन के लिए तैयार हो सकते हैं।
  • कर्क और मकर दोनों हमेशा स्थिरता की तलाश करते हैं और दोनों एक-दूसरे के लिए लॉयल बने रहते हैं।
  • कर्क राशि के जातक अपने साथी के रूप में मकर को रिश्ते के सभी क्षेत्रों में शामिल करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करते हैं।

आपका दांपत्य जीवन कितना होगा सफल ? अभी अपनी कुंडली का परीक्षण करें, फ्री…

कर्क – मकर संबंधों के फायदे

कर्क और मकर राशियां जल और पृथ्वी तत्व की राशियां हैं। क्या सब कुछ सहन करने वाली पृथ्वी जल को अपने अनुसार स्वतंत्र रूप से बहने देगी, या उसके लिए बाधा डालेगी? देखते हैं दोनों के बीच क्या अनुकूलता हो सकती है-

  • कर्क जातक रिश्ते में स्थिरता और सकारात्मकता चाहते हैं। उन्हें सदैव असुरक्षित बने रहने का डर बना रहता है। मकर कई बार उनकी यह इच्छा पूरी कर पाने की योग्यता रखते हैं।
  • मकर को हमेशा अपने पार्टनर को साथ लेकर घूमना पसंद है। कर्क को यह बात बेहद अच्छी लगती है।
  • कर्क को हमेशा डर रहता है कि कोई उन्हें छोड़कर चला तो नहीं जाएगा, लेकिन मकर उन्हें हमेशा इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि ऐसा नहीं होगा।

आने वाला साल आपके लिए क्या लेकर आएगा? अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट मंगवाइए एकदम फ्री…

कर्क – मकर संबंधों के नुकसान

कर्क और मकर में कई गुण एक समान है, लेकिन कुछ गुण एक दूसरे के विपरीत भी हैं। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि मकर राशि के साथ कर्क का मैच अच्छा है या नहीं! दोनों के बीच अच्छी रोमांटिक कैमिस्ट्री हो सकती है लेकिन कई बार दोनों के बीच अत्यधिक स्नेह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

  • कर्क और मकर दोनों ही रिश्ते के शुरुआती चरण में चीजों को धीमा करना पसंद करते हैं और एक-दूसरे के साथ बहुत सावधानी से आगे बढ़ते हैं।
  • कभी-कभी एक-दूसरों को लेकर इतने शक्की हो जाते हैं कि उनके रिश्ते में ठहराव और ऊब की स्थिति बनने लगती है।
  • कर्क और मकर के बीच सबसे अधिक विवाद उनके जिद्दी स्वभाव और उनके लगातार बदलते मूड के कारण होता है।
  • दोनों यदि अपने विवाद को आगे बढ़ने से बचाएं, तो यह मैच काफी अच्छा हो सकता है।
  • दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट है, ऐसे में उनके विचार आपस में नहीं मिलते हैं।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign