कर्क और वृश्चिक अनुकूलता

दो लोगों के बीच रिश्ता कैसा होगा। कितने दिन चलेगा। क्या दिक्कतें आएंगी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सभी प्राप्त करना चाहते हैं। किसी भी रिश्ते की शुरुआत के पहले यदि यह जानकारी मिल जाएं, तो रिश्ते निभाने में आ रही कठिनाई को दूर किया जा सकें। वैदिक ज्योतिष में राशियों को आधार बनाकर दो लोगों, खासकर महिला और पुरुष के बीच की अनुकूलता का अंदाजा लगाया जाता है। वैदिक ज्योतिष के इन्हीं सिद्धांतों का पालन कर हमारे अनुभवी ज्योतिषियों की टीम ने कर्क राशि का वृश्चिक राशि के साथ संबंध और अनुकूलता का आकलन किया है।

आने वाली परेशानियों से रहे सतर्क? अभी अपनी जन्मपत्री देखें......

कर्क

22 Jun - 22 Jul

वृश्चिक

24 Oct - 22 Nov
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक
इंस्पायरिंग
डिप्लोमेटिक
मैग्नेटिक
स्ट्रॉन्ग
एटीट्यूड
करेजियस
इंट्रोवर्ट

कर्क – वृश्चिक लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और वृश्चिक लव कंपेटेबिलटी अन्य जोड़ियों की अपेक्षा अधिक बेहतर हो सकती है। दोनों अत्यधिक भावुक हैं और अपने प्रियजनों की मौजूदगी पसंद करते हैं। कर्क और वृश्चिक दोनों वाटर एलिमेंट्स के ताल्लुक रखते हैं। देखते हैं दोनों के बीच लव कंपेटेबिलटी कितनी होगी।

  • कर्क और वृश्चिक दोनों में एक इमोशनल बॉन्ड रहता है। एक-दूसरे को वे अच्छी तरह समझ लेते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक के बीच रिलेशन प्यार भरे इशारों और छोटी-मोटी नोंकझोक और विश्वास से भरे होते हैं। दोनों धीरे-धीरे लेकिन अंतहीन लिमिट तक आगे बढ़ते रहते हैं।
  • कई बार दोनों किसी मुश्किल में एक जैसा सोचतेे हैं, इसलिए विवाद का कोई कारण वहां दिखता नहीं है।
  • कर्क और वृश्चिक जातकों के बीच रिश्ते को पनपने में समय लग सकता है, लेकिन एक बार जब कर्क और वृश्चिक शुरुआती बाधाओं को पार कर लेते हैं, तो उनकी जोड़ी स्थाई हो जाती है।

आपके जीवनसाथी के साथ आपका समय कैसा गुजरेगा अभी जांचे संगतता…

कर्क – वृश्चिक संबंधों के फायदे

कर्क संवेदनशील, देखभाल करने वाले, महत्वाकांक्षी और दृढ़ होते हैं। कर्क – वृश्चिक की जोड़ी एक सच्ची आत्मिक जोड़ी साबित हो सकती है। देखते हैं दोनों के रिश्तों में कुछ समानता

  • वृश्चिक राशि के लोगों के पास गंभीर स्वभाव वाली कर्क राशि को संभालने की बेहतरीन क्षमता होती है। वे आपसी माहौल को खुशहाल बनाकर रखते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक के बीच का तालमेल और रिश्तों को लेकर उनका कमिटमेंट गजब का है।
  • कर्क और वृश्चिक की क्रिएटिविटी एक-दूसरे के सपने पूरे करने में मदद करती है।
  • कर्क और वृश्चिक दोनों ही मजबूत और विपरीत स्वभाव वाली राशियां है, वे अपने आपसी विवाद शुरुआती स्तर पर ही सुलझाने की क्षमता रखते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक दोनों का रिजर्व्ड नेचर उन्हें एक-दूसरे के प्रति संतुलित बनाता है।

वैवाहिक जीवन में हो रही परेशानियां? ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…

कर्क – वृश्चिक संबंधों के नुकसान

कर्क – वृश्चिक संयोजन का अपना दूसरा पक्ष भी है। यह सच है कि जब वे अच्छी तरह से खुश होते हैं, तो एक अच्छा संबंध बना सकते हैं। इसके विपरीत जब वे संवाद नहीं करते हैं या उनके बीच गलतफहमी होती है, तो उन्हें अपने सामान्य जीवन में लौटने में लंबा समय लग सकता है। देखते हैं दोनों के बीच के रिश्ते के कुछ नुकसान-

  • कभी-कभी उन्हें एक-दूसरे के लिए समर्पित होने में लंबा समय लग जाता है, यह समय उनके बीच दूरी बढ़ा देता है।
  • दोनों बहुत ही डिटरमाइंड नेचर के होते हैं। वे जो सोचते हैं हो सकता है उनके पार्टनर को वह अच्छा नहीं लगे।
  • कभी कभी कर्क को वृश्चिक कुछ ज्यादा ही सोश्यल नजर आते हैं। कर्क लोगों से इतना घुलते-मिलते नहीं है। दोनों के बीच रिश्ते में दूरी आने का यह भी एक कारण है।
  • वृश्चिक बहुत जल्दी उग्र हो जाते हैं और कर्क को कुछ चुभने वाली बात बोल सकते हैं।

अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्राप्त करें और देखें यह साल. आपके लिए क्या लेकर आया है…

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign