कर्क और वृषभ राशि अनुकूलता

यदि किसी रिश्ते की अनुकूलता के बारे में हमें पहले से पता चल जाएं, तो हम अपने रिश्ते आगे बढ़ाने में बेहद सावधानी रखें। बहुत से लोग सोचते हैं कि किसी रिश्ते की अनुकूलता जानने का कोई तरीका है या नहीं। हम आपको बताना चाहते हैं कि वैदिक ज्योतिष के माध्यम से रिश्तों की अनुकूलता को आसानी से जाना जा सकता है। प्राचीन काल में राशियों के आधार पर रिश्तों की अनुकूलता को देखकर ज्योतिष किसी रिश्ते के सफल या असफल होने का सटिक आकलन कर लेते थे। आज इसी आधार पर हम कर्क और वृषभ राशि के बीच अनुकूलता का अध्ययन करेंगे।

कर्क

22 Jun - 22 Jul

वृषभ राशि

21 Apr - 21 May
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक
इंस्पायरिंग
ड्रामेटिक
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
रिलायबल
उदार
इंसानियत
लाॅयल, पक्षपातपूर्ण रवैया

कर्क – वृषभ लव कंपेटेबिलिटी

  • कर्क – वृषभ की पार्टनरशिप एक दूसरे के लिए उनके ट्रस्ट पर आधारित होती है।
  • दोनों ही राशियां अपने समान गुणों के कारण आसानी से दोस्त बन जाते हैं, कर्क और वृषभ दोनों ही व्यस्त जीवन शैली से दूर रहना चाहते हैं। वे बाहरी दुनिया से दूर अपनी ही दुनिया व्यस्त होते हैं।
  • कर्क और वृषभ की जोड़ी कई मायनों में सामान्य प्राथमिकताएं और लक्ष्य साझा करते हैं। वे दोनों ही भीड़ – भाड़ और पार्टियों से दूर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।
  • यह जोड़ी एक दूसरे के ध्यान आकर्षण का कार्य करती है। जहां कर्क वृषभ की इंटेलिजेंस और अट्रेक्टिव फिजिक से प्रभावित होते हैं, वहीं वृषभ को कर्क की सादगी और संयमित व्यवहार पसंद आता है।

वृषभ और कर्क राशि के जातकों की अनुकूलता कैसी रहेगा अभी पाइए संगतता रिपोर्ट…

कर्क – वृषभ संबंधों के फायदे

कर्क – वृषभ की अनुकूलता उनके शांत स्वभाव के कारण बेहतर ढंग से काम करेगी। वैसे भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पृथ्वी और जल के संबंध अच्छे रहते हैं। वृषभ पृथ्वी और कर्क जल तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए इनके संबंधों के कुछ लाभ जानें

  • इमोशनल कर्क निश्चित रूप से हार्डवर्किंग वृषभ को अपने कॅरियर और पैसों की कीमत करना सीखा सकते है। वहीं वृषभ कर्क को अपनी बातें बेहतर ढंग से पेश करने के तरीके सीखा सकते हैं।
  • जब वे दोनों किसी साझा लक्ष्य पर काम करते हैं तो वृषभ अपरिवर्तनीय होते हैं, वे चीजों को तभी बदलने का प्रयास करते हैं, जब चीजें उनके हाथ से बाहर निकल जाती है।
  • कर्क और वृषभ दोनों एक-दूसरे के साथ लगभग कई मामलों पर एकमत हो सकते हैं, वे चुनौतियों और कठिनाइयों के बावजूद भी अपने वांछित लक्ष्य से पीछे नहीं हटते और अंत तक एक दूसरे का साथ निभाते हैं।
  • दोनों लाइफ में स्टेबिलिटी को इंपोर्टेंस देते हैं और इसलिए जब लाइफ में डिफिकल्ट डिसीजन लेने की बात आती है, तो दोनों आपसी समझ और पेशेंस के साथ किसी निर्णय पर पहुंचते हैं।

होने वाले जीवनसाथी के साथ कैसा गुजरेगा जीवन पाइए अपनी वार्षिक रिपोर्ट…

कर्क – वृषभ संबंधों के नुकसान

निरसता उनकी लाइफ की कुछ सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। कभी कभी वृषभ बहुत बोरिंग होते हैं। कर्क के साथ भी यही कहा जा सकता है। दोनों अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आना चाहते हैं। आइए जानते हैं कर्क और वृषभ के जीवन में आने वाली कुछ और परेशानियों के बारे में-

  • कर्क और वृषभ संबंधों में सबसे बड़ी परेशानी उन दोनों का अपरिवर्तनीय स्वभाव है। वृषभ किसी के भी लिए अपनी डे टू डे की लाइफ बदलने को तैयार नहीं होते हैं, वहीं कर्क को भी अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने में परेशानी होती है।
  • दोनों राशियों की सोश्यल लाइफ शून्य होती है। जिससे उनके रिश्ते का उत्साह और रोमांस खत्म होने की संभावना होती है।
  • वृषभ और कर्क के बीच सबसे अधिक विवाद वृषभ के जिद्दी स्वभाव और कर्क के लगातार बदलते मूड के कारण होता है।
  • कई बार वृषभ कठोर शब्द से इमोशनली सेंसेटिव कर्क का दिल तोड़ सकते हैं। वृषभ कई बार सामाजिक हो जाते हैं, लेकिन कर्क को तो यह बिल्कुल पसंद नहीं आता है।

क्या आपका वैवाहिक जीवन होगा सफल? अभी अपनी कुंडली का परीक्षण करें, फ्री…

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign