मिथुन राशि विशेषता

मिथुन -राशि चक्र की तीसरी राशि है। इसका सिंबल जुड़वां चेहरों से प्रदर्शित किया जाता है। चंचलता, बुद्धिमता और जिज्ञासा – तीन ऐसे शब्द हैं, जो मिथुन के चरित्र को प्रदर्शित करते हैं। मिथुन जादूगर की तरह अपनी रुचियों, पैशन, कॅरियर और मित्रों के बीच भ्रमण करते रहते हैं। बुद्ध जो की कम्युनिकेशन का स्वामी माना जाता है, मिथुन का स्वामी ग्रह है, जिसकी कारण मिथुन अपने संवादों में काफी अच्छे होते हैं। मिथुन स्वभाव से हंसमुख, एक्टिव, हरफ़नमौला और अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर वाले होते हैं। आप अक्सर ही अपने किसी मिथुन मित्र को पार्टी में डांस करते और मजे करते देख सकते हैं। ये स्वभाव से ही मस्त मौला होते हैं।

सामाजिक जंतु : मिथुन की विशेषता

मिथुन का राशि तत्व वायु है। मिथुन वायु से संबंधित सबसे जिन्दादिल राशि है। मिथुन राशि वाले व्यक्ति को चुप करना बहुत ही मुश्किल होता है, उन्हें वाणी का वरदान प्राप्त होता है। मिथुन बहुत अच्छे मित्र साबित होते हैं। मिथुन स्वभाव से तेज़, चतुर, और चपल होते हैं। ये किसी बात से घबराते नहीं है, परन्तु कई बार इन्हे अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है।

मिथुन के चरित्र विशेषताएं

आपके अंदर जा दोहरा व्यक्तित्व आपको स्वाभाविक रूप से “सर्व कला निपुण” बना देता है। मिथुन एक समझदार मित्र होते हैं। इनके मित्र अक्सर ही इनकी ज्ञानवर्धक बातों से मंत्रमुग्ध और आश्चर्यचकित रहते हैं। अगर आप एक मिथुन है, तो नि:संदेह आपको लिखना, पढ़ना और घूमना पसंद होगा, जो आपके ज्ञान को बढ़ाता है। एक वायु राशि होने के कारण मिथुन काफी दूर की सोचते हैं। मिथुन, किसी भी प्रकार की हार या शर्मनाक परिस्थिति में भी जल्दी उबरने की क्षमता रखते हैं।

सकारात्मक विशेषताएं

चतुर (जुगाड़ू प्रवृति)

मिथुन को अतिभावुक राशियों में गिना जाता है। मिथुन राशि वाले व्यक्ति का दिमाग किसी कंप्यूटर की तरह चलता है और जरूरी जानकारियों को संजो कर रखता है। और वक्त पड़ने पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्य में डाल देते हैं। अगर आप मिथुन हैं तो किसी भी समस्या को निचोड़ कर उसमे से समस्या का हल निकालने की महारथ रखते हैं। इसके साथ ही मिथुन अपनी सक्रियता और प्रायोगिक स्वभाव के बारे में जाने जाते हैं। मिथुन पुरुष को नई बातों के बारे में जानना पसंद है, इसलिए वो नई-नई चीज़ो के बारे में जानने में लगे रहते हैं।

चपल(बिजली से तेज)

बुद्धि का साथ मिथुन को जीवन के हर पहलू में तेज़ बना देता है। जिससे उनके व्यवहार में तेज़ी आती है जैसे की जल्दी चलना, जल्दी बातें करना, जल्दी खाना। अस्थिरता की वजह से मिथुन अपने कमिटमेंट पर कायम नहीं रह पाते हैं। उनके विचार भी निरंतर बदलते रहते हैं। इस जल्दबाजी की वजह से काफी बार समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जैसे चीज़ों का दोहराव, अनियमितता और ध्यान केंद्रित करने में तकलीफ। मिथुन को समकालीन ट्रेंड के साथ चलना और दूसरों से आगे रहने पसंद है।

लचीलापन (रबर के गुड्डे)

मिथुन को नई चीज़ो के साथ प्रयोग करने में मज़ा आता है। ये हमेशा नई चीज़ करने में लगे रहते हैं। दोहरे चरित्र वाले मिथुन की सबसे अच्छी बात ये होती है कि वो हमेशा नई चीज़े करने के लिए तैयार होते हैं, चाहे वो उनके लिए फायदेमंद हो या ना हो। गिरगिट की तरह रंग बदल कर ये किसी भी तरह से लोगो के साथ अच्छी तरह से सेट हो जाते हैं। विभिन्न प्रकार के लोगों के बीच एडजस्ट होने में इन्हे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है। इन्हे पार्टी करना इतना पसंद होता है की इन्हें “पार्टी एनिमल” के नाम से जाना जाता है। चाहे कैसी भी समस्या हो, मिथुन के लिए चुनौती नहीं हो सकती है।

सेंस ऑफ़ ह्यूमर (हंसते रहो)

मिथुन स्वभाव से व्यंग्य कसने में तेज होते हैं, साथ ही वह जवाब देने में चपल होते हैं। ये लोगों को इम्प्रेस करना जानते हैं और इसके लिए इनका दिमाग काफी तेज़ी से चलता है। मिथुन को वाद-विवाद की प्रतियोगिताओं में भाग लेना पसंद होता है और वो भाषण देने में निपुण होते हैं। उन्हें अच्छा लगता है जब लोग उन्हें चुनौती देते हैं। आप ऐसे मौके के तलाश में रहते हैं जहां आप अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगो को हंसा सकें और आकर्षण का केंद्र बन सकें।

उत्साही (हंसी का पालना)

मिथुन राशि के लोग आपको हमेशा ही प्रफुल्लित और उत्साही दिखाई देंगे। ये उत्साह कई बार एक संक्रमण की तरह हो जाता है, जब आप अपने विचार ख़ुशी-ख़ुशी हर किसी के साथ सांझा करने लग जाते हैं। ये आपको एक्सट्रोवर्ट बनता है। आपको लोगों के साथ घूमना पसंद होता है।

हरफनमौला

मिथुन बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। आप मल्टीटास्किंग में निपुण होते हैं, और काफी सारी चीज़ों को एक साथ कर सकते हैं। आपका जिज्ञासु स्वभाव आपको नई-नई चीज़े जानने और सीखने को आतुर रहता है। आप चाहते हैं कि आप हर बात के बारे में सब कुछ जान लें। मिथुन को स्कैंडल और सेंसुअल चर्चाओं में काफी दिलचस्पी होती है।

नकारात्मक विशेषताएं (सिक्के का दूसरा पहलु)

मिथुन स्वभाव से चपल होते हैं, इसलिए इनको ध्यान केंद्रित करने में तकलीफ होती है। ये आपके पीछे आपकी बुराई करने से भी नहीं कतराएंगे। मिथुन में मिजाज बदलता रहता है, जिससे इनके जीवन में काफी अस्थिरता आ जाती है। गंभीरता के अभाव में वो खुद के लिए तकलीफे मोल ले सकते हैं। मिथुन को बहुत कम बातों से फर्क पड़ता है, लेकिन वो बहुत जल्दी बेचैन हो जाते हैं। ये उनके लिए नकारात्मक बात हो जाती है।

सतही ज्ञान

अपने जल्दबाजी स्वभाव की वजह से मिथुन के पास पूरी जानकारी नहीं होती है। मिथुन काम को जल्दी करना चाहते हैं और कई बार महत्वपूर्ण बातों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अपने इस अधूरे ज्ञान की वजह से मिथुन गड़बड़ी और गलतफहमी में पड़ जाते हैं।

तिकड़मबाज़

मिथुन की नकारात्मक विशेषता है की वो ऐसी बातें करते हैं जो लोग सुनना पसंद करते हैं। वो कभी भी पीठ पीछे बुराई करने से परहेज नहीं करते हैं। मिथुन के दोमुहे चेहरे की ये सबसे बड़ी विशेषता है कि सामने मीठी बातें करने वाले, ज्यादातर पीछे झूठ बोलते हैं। अपने फायदे के लिए ये नकारात्मकता और आलोचना फैलाने से बाज़ नहीं आते हैं।

दिशाविहीन (अस्तव्यस्तता)

मिथुन अपने मूडी स्वाभाव और अनियमितता की वजह से अक्सर ही तकलीफो में आ जाते हैं। इनका दोहरा व्यक्तित्व आपको एक काम पर फोकस नहीं करने देता है, इस कारण आप किसी भी काम पर लम्बे समय तक नहीं टिके रह सकते हैं। मिथुन अपने निर्णय को ले कर हमेशा ही कन्फ्यूज्ड रहते हैं, और सही फैसला नहीं ले पाते हैं।

गलत निर्णय लेना

मिथुन बातों का ठीक से विश्लेषण नहीं कर पाते हैं, इस कारण उनके द्वारा लिया हुआ निर्णय अक्सर ही गलत साबित होता है। वो कई बार बातों के विश्लेषण में जरुरत से ज्यादा समय लेते हैं, जिसकी वजह से समय निकल जाता है और उन्हें मौका गंवाना पड़ता है। मिथुन शादी और कॅरियर से संबंधित बातों को लेकर काफी बेचैन हो जाते हैं। दूसरे कई परिस्थितियों में वो फैसला लेने में काफी जल्दबाज़ी भी करते हैं जिस वजह से उन्हें गलत निर्णय का ख़ामियाज़ा भरना पड़ता है।

गंभीरता की कमी

मिथुन अपने हंसमुख मिज़ाज़ की वजह से कभी भी संजीदा नहीं होते हैं। अपने इस स्वभाव की वजह से आप कई बार बचकानी हरकतें भी कर जाते हैं। मिथुन अपने चंचल दिमाग की वजह से शांत नहीं रह पाते हैं और बेचैन हो कर दूसरों को भी परेशान करते हैं, तथा खुद भी परेशानियों का सामना करते हैं।

बेचैन रहना

मिथुन का चंचल स्वभाव, बेचैन हो जाता है जब उन्हें कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होता है। ये कभी भी तनाव और दबाव में काम नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर आप घबरा जाते हैं और बेचैन हो जाते हैं। अपने उतावलेपन में कई बार वे ऐसे काम ले लेते हैं, जो समय पर पूरा करना मुमकिन नहीं होता है, और अंत में उन्हें तनाव देता है। बहुत सारे प्रोजेक्ट्स एक साथ शुरू करने के बाद मिथुन उन्हें सही तरीके से नहीं देख पाते और खुद को परेशान करते हैं।

मिथुन के प्रेम सम्बन्ध

मिथुन दोहरे व्यक्तित्व के कारण इसके लिए सोलमेट ढूंढना आसान नहीं होता है। इनके लिए प्रेम भी एक खेल की तरह होता है, जिसमे ये संजीदा नहीं होता हैं। मिथुन को प्रेम और हंसी मज़ाक के रिश्ते को कोई खास फर्क महसूस नहीं होता है। स्वभाव से रोमांटिक होते हुए भी इनकी चंचलता, प्रेम पर हावी हो जाती है। मिथुन को ऐसे पार्टनर पसंद आते हैं जिन्हे बातें करना और शेयर करना पसंद हो।

मिथुन का घर परिवार

मिथुन को सामाजिक जीवन में सक्रिय रहना पसंद है, और वे बोरियत सहन नहीं कर पाते हैं। बच्चों के साथ ये काफी मज़बूत और भावुक बंधन रखते हैं। परिवार को इकट्ठा रखने में मिथुन काफी सक्रिय रहते हैं। परिवार उनके लिए काफी अहम भूमिका निभाता है। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद होता है। कई बार आप लोगो को आश्चर्यचकित और निराश करते हैं, जिसका मुख्य कारण आपकी अपरंपरागत सोच हो सकती है।

मिथुन का काम और पैसा

मिथुन ऐसा काम करने को तवज्जो देते हैं, जिसमें बुद्धिमता का निरंतर रूप से उपयोग होता रहे। मिथुन के पास हमेशा नई-नई योजनाएं होती है जिन्हें ये सबको बताना चाहते हैं। शांत बैठना इन्हें पसंद नहीं होता है, न ही ये ऐसे माहौल हो पसंद करते हैं। इनमें लोगों को उनके कंफर्च जोन से निकल कर उनसे काम निकलने की कला होती है। मिथुन एक ही काम ज्यादा समय तक टिक कर नहीं कर सकते हैं। इनके अपने वित्तीय मामलों में ज्यादा सजग रहने की सलाह दी जाती है, ताकि वो भविष्य के लिए योजना बना सकें।

सारांश

मिथुन राशि का चिह्न जुड़वां हैं जो आपकी प्रकृति में द्वंद्व को बताता हैं। व्यवहार की यह विसंगति आपको दूसरों से अलग करता हैं जैसे एक दिन यदि आप एक बात के लिए पसंद बता रहे हैं तो हो सकता हैं अगली बार आप विपरीत बात कहें, ये एक ही समय में प्यार और गुस्सा महसूस कर सकते हैं। वास्तव में, कभी कभी मिथुन के लिए इन दो भावनाओं में भेद करना मुश्किल हो जाता हैं। यह न केवल आपको भ्रम में डाल देता हैं साथ ही इनके आस पास रहने वाले भी भ्रमित हो जाते हैं। यह इनके निर्णय को भी प्रभावित करता हैं और अंत में अपने दुश्मन के शुभचिंतक की तरह सोचने लगते हैं। हालांकि, इन्हे इनट्यूशन की शक्ति भेंट में मिली हुई हैं, जिसका मिथुन उपयोग नहीं कर पाते हैं। मिथुन एक अच्छे वार्तालापकार, एक अच्छे वक्ता और बहुत मजाकिया हो सकते हैं जिससे इनके कुछ अच्छे दोस्त बन सकते हैं |